Poco

Poco का शानदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

5 mins read
1.4K views
December 22, 2024

Poco ने अपना बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। दरअसल, कंपनी ने आज Poco M7 Pro 5G लॉन्च किया है

Poco M7 Pro 5G : Poco ने बाजार में अपना Poco M7 Pro 5G और Poco C75 लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को लोगों के बजट रेंज में लॉन्च किया है। साथ ही इसमें कई शानदार फीचर्स भी दिए हैं। poco M7 Pro 5G फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने डिस्प्ले के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया है। इस स्मार्टफोन को TUV ट्रिपल सर्टिफिकेशन और SGS आई केयर डिस्प्ले सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 16GB तक की रैम भी दी गई है।

कैसा है Poco M7 Pro 5G  का कैमरा

Poco M7 Pro 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरे के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में मल्टी-फ्रेम नॉइस रिडक्शन और फोर इन वन पिक्सल ब्लिंकिंग फीचर भी है। यह स्मार्टफोन 300 प्रतिशत सुपर वॉल्यूम के साथ पेश किया है। वहीं डिवाइस में Dolby Atmos, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, 3.5mm हेडफोन जैक के साथ-साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

क्या होगी Poco M7 Pro 5G की कीमत

Poco M7 Pro 5G की कीमत की बात करें तो इस फोन को 13,999 रुपये में खरीद सकते है। इस फोन को आप Flipkart से भी खरीद सकते हैं। फोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB+255GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है।

POCO C75 5G में क्या-क्या मिलेगा

POCO C75 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट प्रोसेसर दिया है। यह फोन 8GB तक की रैम के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इस फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

कैसा है POCO C75 5G  कैमरा सेटअप

POCO C75 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,160mAh की दमदार बैटरी दी गई है। ये बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। POCO C75 5G Android 14 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए रखी गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

WhatsApp पर आज ही करें ये सेटिंग, स्कैम से रहेंगे सेफ

Technical News
Next Story

श्री वेंकटेश्वर मंदिर’ में AI चैटबॉट से श्रद्धालूओं को होगा फायदा

Latest from Gadgets

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा

Don't Miss