Department of Telecommunications

चेतावनी: इन नंबर से कॉल आने पर तुरंत करें FIR

4 mins read
1.5K views
December 2, 2024

अगर आपके पास भी इन नंबर्स से कॉल आता है तो आप तुरंत इसकी शिकायत करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अपराधी आपके साथ ठगी कर सकते हैं।

DoT Warning: भारत में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। क्रिमिनल्स लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के पैंतरे आजमाते हैं। वहीं, इन्हीं क्राइम को रोकने के लिए भारत सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। इसी बीच DoT ने भारतीय यूजर्स को अलर्ट किया है। दूरसंचार विभाग ने कुछ ऐसे नंबर जारी किए हैं, जनका आप गलती से भी कॉल ना उठाएं।

DoT ने जारी किया फ्रॉड कॉल कोड

इन नंबर्स के जरिए धोखेबाज कॉल और मैसेज कर के मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये स्कैमर्स कभी इंटरनेशनल नंबर से कॉल हैं तो कभी उन्हें डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर उनसे पैसे ऐंठ लिए जाते हैं। ऐसे में DoT ने आपको कुछ इंटरनेशनल कंट्री कोड जारी किए हैं। आपको इन कोड के साथ आने वाली इंटरनेशनल कॉल से सावधान रहना होगा।

ये हैं फ्रॉड कॉल कोड

DOT ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को इंटरनेशनल फ्रॉड कॉल्स से सावधान रहने के लिए अलर्ट किया गया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि रुकें और सोचें। +77, +89, +85, +86, +84 कंट्री कोड से आने वाली कॉल्स से सावधान रहें। DoT/TRAI कभी भी इन कोड के जरिए आपको कॉल नहीं करता है।

करें शिकायत दर्ज

DOT ने सभी भारतीयों को आने वाले धोखाधड़ी वाले कॉल की रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। आप इसकी शिकायत सरकार के आधिकारिक https://sancharsaathi.gov.in/ पोर्टल पर भी कर सकते हैं। आपके द्वारा रिपोर्ट करने के बाद, DoT इन नंबरों को ब्लॉक कर देगा और अन्य उपयोगकर्ताओं को इन कॉल से सुरक्षित रखेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Airtel
Previous Story

Airtel के इस Plan में पूरे साल करें Free में अनलिमिटेड बातें

Vikrant Massey phone
Next Story

विक्रांत मैसी यूज करते हैं लाखों का फोन, इस फोटो ने खोले कई राज

Latest from Latest news

Don't Miss