Airtel

Airtel के इस Plan में पूरे साल करें Free में अनलिमिटेड बातें

4 mins read
2.4K views
December 2, 2024

अगर आप भी साल भर का सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं तो Airtel आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। Airtel के इस प्लान में आप पूरे साल तक फ्री अनलिमिटेड बातें कर पाएंगे।

Airtel plan : Reliance के प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ने के बाद भी Jio के पास सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। दूसरे नंबर पर Airtel है। इन सब के बीच आज हम आपको ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जो पूरे साल की वैलिडिटी देता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और कुछ डेटा भी मिलता है।

पूरे साल की करें अनलिमिटेड बातें

अगर आप पूरे साल के लिए किफायती प्लान ढूंढ रहे हैं तो Airtel का 1999 रुपये वाला प्लान आपके लिए काफी अच्छा है। इस प्लान में आपको पूरे साल किसी भी नेटवर्क पर फ्री और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ ही आपको रोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

ज्यादा डेटा की चाह रखने वालों के लिए ये प्लान कितना सही

अगर आप बहुत ज्यादा डेटा की तलाश कर रहे हैं तो यह प्लान आपको निराश कर सकता है क्योंकि इस प्लान में पूरे साल के लिए सिर्फ 24GB डेटा ही मिलता है। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 50 पैसे प्रति MB का चार्ज देना होगा।

इस प्लान में मिलेगा इतना सबकुछ

इस प्लान में आप Airtel Xstream Play पर मुफ्त में टीवी शो, फिल्में और लाइव चैनल देख सके हैं। हालांकि, आपको Airtel Xstream Play का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन नहीं मिल पाएगा। इस प्लान में आपको Wynk Music का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अगर आप एक साल के लिए ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें आपको कुछ डेटा और कुछ एंटरटेनमेंट ऑप्शन मिलें तो आपके लिए Airtel का 1999 रुपये वाला प्लान शानदार है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

layoffs
Previous Story

इन कंपनियों में न करें जॉब अप्लाई, हो रही दबाकर छंटनी

Department of Telecommunications
Next Story

चेतावनी: इन नंबर से कॉल आने पर तुरंत करें FIR

Latest from Latest news

crypto news bitcoin dip solana quantum upgrade

क्रिप्टो मार्केट अपडेट: बिटकॉइन में गिरावट, लेकिन सोलाना और पुजी पेंग्विन्स ने चौंकाया!

Crypto Market Dip: क्रिप्टो बाजार के लिए पिछला हफ्ता उतार-चढ़ाव और बड़ी घोषणाओं भरा रहा है। एक तरफ जहां कीमतों में गिरावट ने निवेशकों

Don't Miss