Capital B ने खरीदे 126 नए bitcoins, कुल होल्डिंग 2,201 BTC

4 mins read
37 views
Capital B ने खरीदे 126 नए bitcoins, कुल होल्डिंग 2,201 BTC
August 11, 2025

पनी ने यह Bitcoin  औसतन 98,746 यूरो प्रति BTC की दर से खरीदे। इस खरीद के लिए हाल ही में जुटाई गई पूंजी का यूज किया गया है 

Capital B : फ्रांस की मशहूर लिस्टेड कंपनी Capital B ने हाल ही में 126 Bitcoin  खरीदे हैं जिनकी कुल कीमत करीब 12.4 मिलियन यूरो है। कंपनी ने X पर इस खरीद की जानकारी दी है। अब कैपिटल बी के पास कुल 2,201 बिटकॉइन हो चुके हैं। साल की शुरुआत से अब तक कंपनी का BTC रिटर्न रेट 1,519.5% तक पहुंच गया है। 

Bitcoin  की सुरक्षा Taurus को सौंपी गई 

कंपनी ने यह Bitcoin  औसतन 98,746 यूरो प्रति BTC की दर से खरीदे। इस खरीद के लिए हाल ही में जुटाई गई पूंजी का यूज किया गया है जिसमें Peak Hodl Ltd से 8.7 मिलियन यूरो और TOBAM BITCOIN ALPHA FUND से 5 मिलियन यूरो मिले हैं। Bitcoin खरीद में मदद Banque Delubac & Cie ने की है जो फ्रांस के AMF में रजिस्टर्ड है। इन Bitcoin  की सुरक्षा Taurus को सौंपी गई है। 

क्या है कंपनी का BTC नेट एसेट वैल्यू  

Capital B खुद को यूरोप की पहली Bitcoin  ट्रेजरी कंपनी के रूप में पेश कर रही है। इसका लक्ष्य है कि समय के साथ प्रति शेयर Bitcoin  की संख्या बढ़ाई जाए। फिलहाल, कंपनी का BTC नेट एसेट वैल्यू 217 मिलियन यूरो से ज्यादा हो चुका है। 

READ MORE: डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से गिरी Bitcoin की कीमत 

Strategy ने Crypto वर्ल्ड में मचाई हलचल, खरीदे 21,021 Bitcoin! 

इसके साथ कंपनी ने कुछ बड़े शेयर बदलने के सौदे भी पूरे किए हैं। TOBAM ने 15 लाख OCA A-02 को बदलकर 21 लाख शेयर बनाए जबकि Fulgur Ventures ने 47.6 लाख OCA B-01 को बदलकर 87.5 लाख शेयर ले लिए। अब कंपनी के कुल डायल्यूटेड शेयर 331.2 मिलियन हो गए हैं। शेयरों में बढ़ोतरी के बावजूद कंपनी अपने लक्ष्यों से आगे है। इस साल की शुरुआत से अब तक उसे 607.8 Bitcoin  का लाभ और 60 मिलियन यूरो से ज्यादा की कमाई हुई है। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Steve Wozniak का आरोप, YouTube पर बढ़ रहा Bitcoin स्कैम
Previous Story

Steve Wozniak का आरोप, YouTube पर बढ़ रहा Bitcoin स्कैम

ChatGPT बच्चों को सीखा रहा सुसाइड, नशा और खतरनाक डाइट के टिप्स
Next Story

ChatGPT बच्चों को सीखा रहा सुसाइड, नशा और खतरनाक डाइट के टिप्स

Latest from Tech News

टैरिफ पर बोले पीएम, भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में बनना होगा आत्मनिर्भर

टैरिफ पर बोले पीएम, भारत को टेक्नोलॉजी सेक्टर में बनना होगा आत्मनिर्भर

पीएम मोदी ने कहा कि हमें नए प्रोडक्ट्स और इनोवेशन में तेजी लानी होगी क्योंकि आज सॉफ्टवेयर और ऐप्स का इस्तेमाल हर छोटे-बड़े क्षेत्र

Don't Miss