VIDEO : iPhone 18 Pro खरीदते ही यूजर्स परेशान, रीस्टार्ट और क्रैश की शिकायतें

VIDEO : iPhone 18 Pro खरीदते ही यूजर्स परेशान, रीस्टार्ट और क्रैश की शिकायतें

6 mins read
13 views
September 21, 2026

Apple iPhone Issues : iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर से शुरू हुई थी। अब शुरुआती खरीदार अचानक फोन रीस्टार्ट होने, स्क्रीन में दिक्कत, सॉफ्टवेयर क्रैश और Face ID से जुड़ी शिकायतें कर रहे हैं। भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 से शुरू होती है। अभी यह साफ नहीं है कि ये समस्याएं कितने डिवाइस में हैं। Apple ने भी इन रीस्टार्ट से जुड़ी शिकायतों पर सार्वजनिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है।

iPhone 18 Pro और Pro Max में कुछ यूजर्स को स्क्रीन, Face ID और ऐप क्रैश की दिक्कत मिली।

iPhone 18 Pro में अचानक रीस्टार्ट की शिकायत

कुछ यूजर्स ने बताया कि Face ID इस्तेमाल करने, Apple Wallet खोलने और रोजमर्रा के काम के दौरान फोन अचानक बंद होकर फिर चालू हो रहा है। दक्षिण कोरियाई प्रकाशन के मुताबिक, एक यूजर ने अपने नए iPhone 18 Pro के करीब 5 बार अचानक क्रैश और रीबूट होने की बात कही। यूजर के मुताबिक, कुछ घटनाएं Face ID इस्तेमाल करते समय हुईं। इन मामलों में फोन के Analytics Data में ‘panic-full’ नाम की फाइलें भी दिखाई दीं। ऐसी फाइलें गंभीर सिस्टम क्रैश के बाद बन सकती हैं। हालांकि, अभी इनके पीछे की सही वजह सामने नहीं आई है।

 

iPhone 18 Pro randomly reboots after Face ID failures – should I return it?
by
u/Soft-Assignment-4717 in
iphone18pro

Brand new iPhone 18 Pro. Green screen “issue”💀
by
u/k-swapnil in
GadgetsIndia

स्क्रीन और सॉफ्टवेयर को लेकर भी शिकायतें

भारत में भी iPhone 18 Pro की स्क्रीन से जुड़ी शिकायत सामने आई है। पर एक यूजर ने फोन में ग्रीन स्क्रीन दिखने की तस्वीर साझा की। बाद में यूजर ने दावा किया कि स्टोर ने पहले डिवाइस बदलने से इनकार किया, लेकिन बाद में फोन बदल दिया गया। कुछ अन्य यूजर्स ने स्क्रीन पर गड़बड़ी, टच काम न करने और स्क्रॉलिंग में असमानता की शिकायत की। iOS 27 इंस्टॉल करने के बाद कुछ ऐप क्रैश होने की बातें भी सामने आई हैं। एक iPhone 18 Pro Max यूजर ने Safari खुलते ही बंद होने की शिकायत की।

READ MORE: Blinkit-Zepto पर iPhone 18 Pro, फिर Apple Store पर लाइन क्यों?

READ MORE: Apple का नया दांव, महंगा iPhone घटाएगा बिक्री, नहीं कमाई

प्रभावित यूजर्स क्या करें?

अगर आपका iPhone बार-बार क्रैश हो रहा है, तो Analytics Data चेक कर सकते हैं। इसके लिए पहले Settings में जाएं फिर Privacy & Security के Analytics & Improvements में जाकर फिर Analytics Data पर जाएं। समस्या का रिकॉर्ड रखें और Apple Support या अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच कराएं। फोन सर्विस के लिए देने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप जरूर लें। अभी सामने आई शिकायतें शुरुआती यूजर्स के व्यक्तिगत अनुभव हैं। इनसे यह तय नहीं किया जा सकता कि समस्या कितनी व्यापक है या इसकी असली वजह सॉफ्टवेयर है या हार्डवेयर।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss