अब AI ऐप करवाएगा मृत प्रियजन से बात, जानिए कैसे…

9 mins read
353 views
अब AI ऐप करवाएगा मृत प्रियजन भी बात, जानिए कैसे
November 21, 2025

HoloAvatar: एक ऐसी नई ऐप जो अब लोगों को अपने गुजर चुके परिवार, नाते-रिश्तेदारों का डिजिटल अवतार बनाने की सुविधा दे रही है। यानी उन मृत आत्माओं से सीधे साक्षात्कार होना। इस ऐप के जरिए तैयार किया गया HoloAvatar देखने के बाद बिल्कुल असली दिखाई देता है। बस, आपके पास कुछ मिनटों का वीडियो फुटेज उपलब्ध होना चाहिए। यह उसी व्यक्ति की आवाज़ और बोलने के अंदाज को भी हुबहू उतार देता है। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि अगर आपके पास उस व्यक्ति का सिर्फ तीन मिनट का वीडियो फुटेज है, तो ऐप उसके आधार पर इंटरैक्टिव अवतार तैयार कर सकता है।

इस AI ऐप के जरिए अपने परलोक गए हुए प्रियजनों से भी कर सकेंगे बातचीत, कानूनी और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सवालों और तकनीकी सीमाओं को जानें।

किसने किया है इसे तैयार

2Wai का निर्माण एक स्टार्टअप ने किया है, जिसके को-फाउंडर्स में अभिनेता Calum Worthy और प्रोड्यूसर Russell Geyser का नाम शामिल हैं। उनके अनुसार, इस ऐप का स्लोगन है: “What if the loved ones we’ve lost could be part of our future?” यानी अगर हमारे खोए हुए प्रियजन हमारे भविष्य का हिस्सा बन सकते तो क्या होता।

चंद मिनटों में बना देगा डिजिटल अवतार

अगर आपके मन भी इसको लेकर जिज्ञासा उठ रही है तो हम बताते हैं कि कैसे इसे तैयरा कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। आप जिन नाते-रिश्तेदारों का डिजिटल अवतार वीडियों बनना चाहते हैं तो पहले उनका कुछ मिनट का वीडियों अपलोड करना होता है। इसके बाद ऐप का AI इंजन वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट इनपुट का विश्लेषण कर एक शानदार अवतार तैयार करता है यह अवतार 40 से अधिक भाषाओं में बातचीत कर सकता है। करीब-करीब लाइव जैसी प्रतिक्रियाएं भी देता है। ऐप FedBrain नाम की ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग का उपयोग करता है। इसका मतलब है कि यूजर का डेटा फोन से बाहर नहीं जाता और AI के गलत जवाब या hallucinations की संभावना कम होती है। फिलहाल, ऐप का iOS वर्जन बीटा में है जबकि Android वर्जन जल्द लॉन्च होने की संभावना है। अभी यह फ्री है, लेकिन भविष्य में सब्सक्रिप्शन मॉडल लागू किया जाएगा।

READ MORE- IIT मद्रास का बड़ा कदम, अब पढ़ेंगे संगीत और गणित

सोशल मीडिया पर क्यों  हो रहा है वायरल

इस तकनीक को आप सिर्फ तकनीक मत समझिए भावनाओं और स्मतियों का जीता जागता मिसाल है। इस तरह के भावनात्मक क्षण दुनियांभर में पहुंचने में देर नहीं करती है। यही वजह है कि इस ऐप का दुनिया भर में चर्चा में है। इसका प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक गर्भवती महिला अपनी मृत्युलोक को जा चुकी दादी के डिजिटल अवतार से सलाह लेती है और कई साल बाद वही महिला का बेटा भी उसी अवतार से बात करता है। यह कहानी कई लोगों को भावुक कर रही है और लाखों व्यूज हासिल कर चुकी है।

READ MORE-  अब OTP को करिए बाई-बाई, धोखाधड़ी से बचाएगा Google का यह नया फीचर्स

क्या बदल देंगे हमारी भावनाओं की दुनिया?

इस ऐप के आने के बाद कई विवाद भी शुरू हो गए हैं। क्योंकि यह मौत और शोक जैसे संवेदनशील विषयों से जुड़ा है, कई लोग इसे अजीब मान रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या AI को इतना आगे बढ़ाना सही है कि वह किसी मृत चुके व्यक्ति के नाम पर बात कर सके। क्या यह लोगों की भावनाओं को भ्रमित नहीं करेगा। अगर ऐसा हुआ तो हमारी भावनाओं की दुनियां को ही बदलकर रख देगा।

मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर असर

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि इससे लोक शोक से बाहर नहीं निकल पाएंगें। उनकी यादें झकझोर कर रख देगी। एकबार यादें ताजा हो जाए तो फिर बड़ी आसानी से उसे भूलाना असंभव है। वहीं, दुसरी ओर सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि क्या जिस व्यक्ति का अवतार बनाया जा रहा है, उसने जीवन में इसकी अनुमति दी थी?  सवाल है कि क्या यह नैतिक रूप से सही है?

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Bitwise XRP ETF के लॉन्च के बाद भी XRP में 7% से ज्यादा की गिरावट

SEC करेगी क्रिप्टो प्राइवेसी टूल्स पर राउंडटेबल, 15 दिसंबर को चर्चा
Next Story

SEC करेगी क्रिप्टो प्राइवेसी टूल्स पर राउंडटेबल, 15 दिसंबर को चर्चा

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 

Don't Miss