Stocks

आज इन शेयरों से कमाई का मौका, देखें पूरी लिस्ट

7 mins read
9 views
July 6, 2026

HDFC Bank से लेकर Shakti Pumps तक आज किन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर? क्यों ये स्टॉक्स चर्चा में हैं।

Top Gainers India: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार आज कई बड़े स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। ताज़ा बिजनेस अपडेट, मजबूत तिमाही आंकड़ों और नए ऑर्डर की वजह से बैंकिंग, हेल्थकेयर, ज्वेलरी और FMCG सेक्टर की कई कंपनियां फोकस में हैं। बाजार खुलने के साथ इन शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।

HDFC Bank, Yes Bank और Kotak Mahindra Bank पर नजर

बैंकिंग सेक्टर की तीन बड़ी कंपनियों ने कारोबारी साल 2027 की पहली तिमाही के शुरुआती आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।

  • HDFC Bank का ग्रॉस एडवांस 15.4% बढ़कर करीब 25.64 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। डिपॉजिट्स में 24.4% की बढ़त दर्ज हुई।
  • Yes Bank का लोन और एडवांस 18.4% बढ़कर 2.38 लाख करोड़ रुपये हो गया। डिपॉजिट्स में 20.8% की बढ़ोतरी रही।
  • Kotak Mahindra Bank का लोन एडवांस 15.1% बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं नेट डिपॉजिट्स में 18% का इजाफा हुआ।

इन मजबूत आंकड़ों की वजह से आज इन तीनों बैंकिंग शेयरों में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

READ MORE: 14 साल का भारतीय बना AI बॉस, बुर्ज खलीफा में खोला अपना ऑफिस

Senco Gold और Nykaa के ताज़ा अपडेट

ज्वेलरी कंपनी Senco Gold ने जून 2026 तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का रेवेन्यू 60% बढ़ा है। पुराने स्टोर्स की बिक्री में 38% की ग्रोथ दर्ज हुई, जबकि डायमंड सेगमेंट की बिक्री 40% बढ़ी। कंपनी ने इस दौरान 8 नए शोरूम भी शुरू किए। वहीं Nykaa ने ब्यूटी और पर्सनल केयर कारोबार में मजबूत मांग का संकेत दिया है। कंपनी को इस तिमाही में नेट मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) में 22% से 24% तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। यह अनुमान शेयर में सकारात्मक माहौल बना सकता है।

Fortis, Dabur, Manappuram और Shakti Pumps भी रहेंगे फोकस में

  • Fortis Healthcare ने ओडिशा के कटक में 300 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन के लिए Dion Group के साथ समझौता किया है। कंपनी की पैरेंट फर्म 2030 तक नेटवर्क को 10,000 बेड तक बढ़ाने और AI आधारित हेल्थ टेक्नोलॉजी में निवेश की तैयारी कर रही है।
  • Dabur India ने ग्रामीण बाजार में मांग बढ़ने का संकेत दिया है। कंपनी का मानना है कि इससे चालू तिमाही में कारोबार बेहतर रहेगा।
  • Manappuram Finance के CEO दीपक रेड्डी ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे 31 दिसंबर 2026 तक पद पर बने रहेंगे। इस बीच कंपनी नए CEO की तलाश करेगी।
  • Shakti Pumps को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी से 15,000 ऑफ-ग्रिड सोलर पंप की सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के लिए आने वाले समय में कारोबार बढ़ाने में मददगार माना जा रहा है।

READ MORE: Maruti Suzuki ने चुने 5 स्टार्टअप, AI और EV पर नजर

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

आज का कारोबारी सत्र कई कंपनियों के ताज़ा अपडेट के कारण अहम रहने वाला है। मजबूत तिमाही प्रदर्शन, नए प्रोजेक्ट और बड़े ऑर्डर वाले शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है। हालांकि, किसी भी निवेश से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार की स्थिति का आकलन करना जरूरी है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Gold-Price-6-July
Previous Story

Gold Price 6 July: इन शहरों में क्या है आज सोमे की कीमत?

OnePlus Ace 7
Next Story

OnePlus Ace 7 के फीचर्स LEAK, फैंस की बढ़ी उत्सुकता

Latest from Latest news

Don't Miss