Stock To Buy Tuesday 8 Percent Return

मंगलवार को इन 3 शेयरों में खरीदारी का मौका, 8% तक रिटर्न

5 mins read
10 views
August 17, 2026

Stock Market Update : 17 अगस्त को Sensex 281.09 अंक गिरकर 77,728.16 पर बंद हुआ। Nifty 50 भी 78.35 अंक टूटकर 24,287.65 पर आ गया। दबाव के बीच Choice Equity Broking के VP सचिन गुप्ता ने NETWEB, SAIL और BHEL में खरीदारी की सलाह दी है।

Stocks to Buy: मंगलवार को NETWEB, SAIL और BHEL पर एक्सपर्ट की नजर है, जानें तीनों शेयरों के खरीदारी भाव, टारगेट और स्टॉप लॉस।

NETWEB में 5,585 का टारगेट

NETWEB के डेली चार्ट पर प्रमुख Moving Averages के पास खरीदारी के बाद ऊपर की ओर Breakout दिखा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इससे संकेत मिलता है कि Consolidation के बाद खरीदार फिर हावी हो रहे हैं। हाल की तेजी के बाद शेयर में Retracement आया है। इसके बावजूद शेयर प्रमुख Moving Averages के ऊपर कारोबार कर रहा है। इसका RSI 66.32 है, जो मजबूत Momentum का संकेत देता है। एक्सपर्ट ने 5,212 के भाव पर Cash में खरीदारी की सलाह दी है। इसका Target 5,585 और Stop Loss 5,008 रखा गया है।

SAIL में भी तेजी के संकेत

SAIL के डेली चार्ट पर 200-Day EMA के पास मजबूत स्पोर्ट मिला है। इसके बाद शेयर में तेजी लौटने के संकेत दिखे हैं। चार्ट पर Morning Star Candlestick Pattern भी बना है। यह पैटर्न आमतौर पर गिरावट के बाद तेजी की संभावित वापसी का संकेत देता है। SAIL का RSI 54.43 है। यह सकारात्मक Momentum की ओर इशारा करता है। सचिन गुप्ता ने 174 के भाव पर SAIL में Cash खरीदारी की सलाह दी है। Target Price 185 और Stop Loss 168 रखा गया है।

READ MORE: Elon Musk के इन 4 शब्दों ने मचा दी सनसनी

BHEL में 470 तक पहुंचने की उम्मीद

BHEL के चार्ट पर भी तेजी का सेटअप नजर आ रहा है। शेयर ने हाल में 20-Day और 50-Day EMA के पास करीब 400 के स्तर पर Support लिया। इसके बाद शेयर में मजबूत वापसी हुई। सोमवार को भी इसमें तेजी वाली Candle बनी। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली कम रही। BHEL का RSI 65.68 है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत दे रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, 436 के भाव पर BHEL में Cash खरीदारी की जा सकती है। Target 470 और Stop Loss 421 रखा गया है।

READ MORE:  टॉप 6 बेस्ट लैपटॉप, मिलेगा AI और सिक्योरिटी का पावर

तीनों शेयरों पर एक नजर

शेयर खरीददारी टारगेट स्टॉप लॉस
NETWEB 5,212 5,585 5,008
SAIL 174 185 168
BHEL 436 470 421

शेयर बाजार में अभी दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद एक्सपर्ट को इन तीनों शेयरों के चार्ट में तेजी के संकेत दिख रहे हैं। निवेश से पहले अपनी जोखिम क्षमता और वित्तीय सलाहकार की राय जरूर देखें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss