‘Awarapan 2’ के बाद देखें इमरान हाशमी की 4 फिल्में

5 mins read
4 views
August 17, 2026

Emraan Hashmi Movie List: क्या ‘आवारापन 2’ की सफलता इमरान हाशमी के करियर का टर्निंग पॉइंट बन गई है? फिल्म ने रिलीज के 3 दिन में ही हिट का टैग हासिल कर लिया है। अब इमरान हाशमी की कई नई फिल्मों को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहे हैं।

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद कई नई फिल्मों का ऐलान, जानें ‘जन्नत 3’, ‘गनमास्टर G9’, ‘जी 2’ और ‘रूह’ की पूरी जानकारी।

‘जन्नत 3’ में फिर दिख सकते हैं इमरान

आवारापन 2’ की सफलता के बाद इमरान की पुरानी हिट फ्रैंचाइजी ‘जन्नत’ भी चर्चा में है। प्रोड्यूसर विशेष भट्ट ने बताया है कि ‘जन्नत 3’ की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो गया है। ‘जन्नत’ 2008 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘जन्नत 2’ 2012 में आई। दोनों फिल्मों में इमरान हाशमी लीड रोल में थे। ऐसे में तीसरे पार्ट में भी उनके लौटने की उम्मीद काफी मजबूत है।

‘गनमास्टर G9’ की रिलीज डेट तय

इमरान की अगली बड़ी फिल्मों में ‘गनमास्टर G9’ भी शामिल है। मेकर्स ने आज, 17 अगस्त को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। यह एक्शन रोमांस फिल्म 27 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और आपारशक्ति खुराना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है। इसे दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने प्रोड्यूस किया है।

 READ MORE: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ OTT पर रिलीज, VIDEO देखें

जी 2 में स्पाई मिशन पर नजर आएंगे एक्टर

इमरान हाशमी की लिस्ट में ‘जी 2’ भी है। यह तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी’ का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन विनय कुमार सिरिगिनीडी कर रहे हैं। इस पैन-इंडिया स्पाई एक्शन थ्रिलर में इमरान के साथ अदीवि शेष नजर आएंगे। कहानी एक हाई-ऑक्टेन इंटरनेशनल मिशन के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

https://www.instagram.com/reel/DZ6qZAmJw6I/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

READ MORE: ‘House of the Dragon’ में दो गद्दार कौन, अंत देख फैंस रह गए हैरान

रूह से हॉरर जॉनर में करेंगे वापसी

इमरान हाशमी ‘रूह’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वह करीब 5 साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी करेंगे। ‘रूह’ एक हाई-कॉन्सेप्ट म्यूजिकल हॉरर फिल्म है। इसका निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss