Sensex-550-अंक-उछला,-Nifty-मजबूत,-ये-शेयर-बने-स्टार

Sensex 550 अंक उछला, Nifty मजबूत, ये शेयर बने स्टार

5 mins read
68 views
July 15, 2026

Sensex Nifty Today: क्या पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद शेयर बाजार संभल सकता है? Stock Market Today की ताज़ा शुरुआत ने निवेशकों को राहत दी है। आज सुबह भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 557.74 अंक चढ़कर 77,612.68 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 152.50 अंक की बढ़त के साथ 24,204.55 पर कारोबार करता दिखा।

Stock Market Today: आज सेंसेक्स 557 अंक और निफ्टी 152 अंक चढ़कर खुले, जानिए किन शेयरों में तेजी रही और कच्चे तेल।

एशियाई बाजारों से मिला मजबूत सहारा

सुबह करीब 9:15 बजे ज्यादातर एशियाई बाजार बढ़त में थे। Nikkei 225 1.00%, हैंग सेंग 1.46%, ताइवान वेटेड 1.93%, स्ट्रेट्स टाइम्स 1.09%, गिफ्ट निफ्टी 0.21% और जकार्ता कंपोजिट 0.36% ऊपर कारोबार कर रहे थे। केवल शंघाई कंपोजिट में 0.08% की हल्की गिरावट रही। इसी सकारात्मक माहौल का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला।

READ MORE: US सरकार ने Coinbase भेजे 288 मिलियन डॉलर के Bitcoin, Ether

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

सेंसेक्स के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस 2.53%, इंडिगो 1.74%, एक्सिस बैंक 1.60% और ICICI बैंक 1.24% मजबूत रहे।

वहीं कुछ शेयरों में कमजोरी भी दिखी।

  • TCS: 1.54% की गिरावट
  • Infosys: 0.89% नीचे
  • Tech Mahindra: 0.66% कमजोर
  • Power Grid: 0.30% की गिरावट
  • HUL: 0.29% फिसला

रुपया मजबूत, लेकिन कच्चा तेल चिंता का कारण

आज भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे मजबूत होकर 96.11 पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी डॉलर की वजह से रुपये को सहारा मिला, हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अभी भी बना हुआ है। दूसरी ओर, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी चिंता बढ़ा रही है। ब्रेंट क्रूड 1.24% बढ़कर 85.78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.92% चढ़कर 80.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर जुलाई क्रूड फ्यूचर्स 1.54% बढ़कर 7,701 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

READ MORE: Binance.US की नई चाल, 20% बाजार हिस्सेदारी वापस पाने की तैयारी

आज की शुरुआत निवेशकों के लिए राहतभरी रही, लेकिन महंगा कच्चा तेल और वैश्विक तनाव आगे बाजार की चाल तय करेंगे। विशेषज्ञों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और तेल की कीमतों पर बनी हुई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss