Top 6 AI Laptops: आज के दौर में बड़े अधिकारियों को ऐसे लैपटॉप चाहिए, जो तेज काम के साथ AI, बेहतर सुरक्षा और लंबी बैटरी दें। Independence Day 2026 के मौके पर ऐसे ही 6 बिजनेस लैपटॉप चर्चा में हैं, जो काम के साथ मोबाइलिटी और डेटा सुरक्षा पर भी जोर देते हैं।
ऑफिस और सफर के लिए कौन सा बिजनेस लैपटॉप बेहतर है? जानिए ASUS, HP, Lenovo और Dell के 6 दमदार विकल्पों की खासियत।
ASUS ExpertBook Ultra: हल्का और पावरफुल
ASUS ExpertBook Ultra का वजन सिर्फ 0.99 किलोग्राम है। इसमें 70Wh बैटरी और Wi-Fi 7 मिलता है। लैपटॉप में फुल-साइज पोर्ट्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर है, जो 50W तक पावर और 180 प्लेटफॉर्म TOPS तक दे सकता है। इसमें 14 इंच 3K Tandem OLED डिस्प्ले और ExpertGuardian सिक्योरिटी भी है।
READ MORE: Acer-ASUS लैपटॉप-डेस्कटॉप पर रोक! जानिए क्या है मामला…
ExpertBook P5 और P3 में क्या खास?
ASUS ExpertBook P5 AI आधारित मीटिंग और सहयोग के लिए बनाया गया है। ASUS AI ExpertMeet में मल्टीलिंगुअल ट्रांसलेशन, मीटिंग समरी और AI नॉइज कैंसिलेशन जैसे फीचर मिलते हैं। इसमें Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर और MIL-STD-810H प्रमाणित मेटल बॉडी है। वहीं ExpertBook P3 बड़े एंटरप्राइज इस्तेमाल के लिए है। इसमें 64GB DDR5 RAM और दो PCIe 4.0 SSD लगाए जा सकते हैं।
READ MORE: Asus ExpertBook Ultra लॉन्च, कमर्शियल लाइनअप किया मजबूत
HP, Lenovo और Dell के विकल्प
HP EliteBook Ultra G1i में 1.19 किलोग्राम वजन, 2.8K OLED टचस्क्रीन, Wi-Fi 7 और AI आधारित कॉन्फ्रेंसिंग फीचर मिलते हैं। Lenovo ThinkPad T14 Gen 6 में 64GB RAM तक का विकल्प है। इसमें ThinkPad की चर्चित कीबोर्ड और एंटरप्राइज सिक्योरिटी मिलती है। वहीं, Dell Pro 14 में 64GB DDR5 मेमोरी, Intel Core Ultra प्रोसेसर, RJ-45 कनेक्टिविटी और Rapid Charge सपोर्ट मिलता है।
