150 करोड़ के फंड से D2C स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

150 करोड़ के फंड से D2C स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

6 mins read
8 views
May 14, 2026

D2C Startup Investment: भारत में तेजी से बढ़ रहे D2C कारोबार पर अब निवेशकों की नजर और मजबूत हो रही है। D2C Insider अब शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स के लिए नया फंड लाने की तैयारी में है। इस फंड का नाम ConsumerX Ventures रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक नया फंड करीब 150 करोड़ रुपये का होगा। इसके जरिए शुरुआती स्तर के करीब 25 D2C ब्रांड्स और टेक सक्षम कंपनियों में निवेश किया जाएगा। फोकस प्री-सीड और सीड स्टेज स्टार्टअप्स पर रहेगा।

D2C Insider जल्द 150 करोड़ रुपये का नया फंड ConsumerX Ventures करने जा रहा है लॉन्च, जानिए इस स्टार्टअप के जरिए क्या काम करनेवाला है।

बड़े निवेशक से चल रही बातचीत

जानकारी के अनुसार कंपनी एक बड़े कंज्यूमर ग्रुप से बातचीत कर रही है। यह समूह फंड में एंकर निवेशक की भूमिका निभा सकता है। अगर यह डील पूरी होती है तो फंड को शुरुआती मजबूती मिल सकती है। बता दें कि कंज्यूमर वेंचर्स  अपने पोर्टफोलियो स्टार्टअप्स में करीब 10 से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी लेना चाहता है। 40 प्रतिशत फंड आगे के निवेश के लिए रखेगा। बाद इस फंड उपयोग उन कंपनियों में किया जाएगा जो तेजी से बढ़ेगी।

READ MORE- AI और टेक स्टार्टअप्स को मिलेगा ONGC का साथ, 200 करोड़ फंड की तैयारी

SEBI से मिली मंजूरी

फंड को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड से Category II AIF के रूप में मंजूरी मिल चुकी है। अब कंपनी जल्द निवेशकों से बातचीत और रोडशो शुरू कर सकती है।

कंज्यूमर वेंचर्स  हर स्टार्टअप में औसतन 3 से 5 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। लक्ष्य यह रहेगा कि कंपनियां तेजी से कारोबार बढ़ाएं, मुनाफे की तरफ बढ़ें और 18 महीने के भीतर बड़े निवेशकों से अगला फंड जुटा सकें।  जानकारी मिल रही है कि अभिषेक शाह को कंज्यूमर वेंचर्स  का मैनेजिंग पार्टनर बनाया जाएगा। वहीं Chhavi Bhardwaj Kargaonkar पार्टनर की भूमिका निभाएंगी। दोनों पहले से D2C स्टार्टअप नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं।

READ MORE- 67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

पहले भी कई स्टार्टअप्स में निवेश

D2C इंसाइर पहले से अपना सुपर एंजेल फंड चला रहा है। 25 करोड़ रुपये के इस फंड से अब तक 16 स्टार्टअप्स में निवेश किया जा चुका है। इनमें Samosa Party और Snackible जैसे नाम शामिल हैं। भारत में सीधे ग्राहकों तक पहुंचने वाले ब्रांड्स तेजी से बढ़ रहे हैं। यही वजह है कि निवेशक अब इस क्षेत्र को को भविष्य का बड़ा बाजार मान रहे हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

मुंबई बनेगा देश का AI हब, 8000 नौकरियों का रास्ता खुला
Previous Story

मुंबई बनेगा देश का AI हब, 8000 नौकरियों का रास्ता खुला

धुरंधर 2 ओटीटी पर मचाने आ रही है धमाल, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट
Next Story

धुरंधर 2 ओटीटी पर मचाने आ रही है धमाल, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट

Latest from Investment

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

67 करोड़ रुपए की फंडिंग से Mekr का बड़ा विस्तार, अब ग्लोबल मार्केट पर नजर

Mekr Funding: भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एक नया निवेश अपडेट सामने आया है। अप्लायंस डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप Mekr ने अपने सीरीज

Don't Miss