धुरंधर 2 ओटीटी पर मचाने आ रही है धमाल, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट

धुरंधर 2 ओटीटी पर मचाने आ रही है धमाल, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट

4 mins read
226 views
May 14, 2026

Dhurandhar 2 OTT Release: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2  ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की। लेकिन लंबे समय बाद भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं हुई। अब इसे गुरूवार देर रात ओटीटी पर रिलीज हो रही है। रिलीज होते ही फैंस का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से इसकी चर्चा तेज थी। अब इसकी ऑनलाइन रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1800 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है। अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

नेटफ्लिक्स पर आएगा खास वर्जन

बताया जा रहा है कि फिल्म को Netflix पर रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि यहां थिएटर वाला नहीं, बल्कि अनदेखा वर्जन  दिखाया जाएगा। यानी दर्शकों को कुछ अतिरिक्त सीन भी देखने को मिल सकते हैं। अगर अतिरिक्त सीन दिखाते हैं तो थिएटर से लंबा रन टाइम हो सकता है। थिएटर में 3 घंटा 49 मिनट था। वहीं, इसे अब 3 घंटा 52 मिनट का बताया जा रहा है

हिंदी दर्शकों के लिए परेशानी

फिल्म की ओटीटी रिलीज में एक बड़ा ट्विस्ट भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स पर यह रिलीज अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए होगी। ऐसे में भारत के हिंदी दर्शक इसे वहां नहीं देख पाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हिंदी दर्शकों के लिए फिल्म बाद में JioHotstar पर लाई जा सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कमाई के मामले में भी रिकॉर्ड

धुरंधर 2  बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने भारत में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं दुनियाभर में इसका कारोबार 1800 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। फिल्म को रिलीज हुए 56 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है। यही वजह है कि अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss