अब AI बनाएगा रील्स जैसी वीडियो, Meta का बड़ा प्लान

6 mins read
2 views
अब AI बनाएगा रील्स जैसी वीडियो, Meta का बड़ा प्लान
February 7, 2026

Meta Vibes app: Social Media की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब टेक कंपनियों का फोकस फोटो-वीडियो से एक कदम आगे बढ़कर AI-जनरेटेड कंटेंट पर जा रहा है। इसी दिशा में Meta अपने AI वीडियो फीचर Vibes को एक अलग ऐप के रूप में लाने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें AI-आधारित क्रिएशन को मुख्यधारा में लाने पर जोर दिया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

OpenAI और Meta के बीच AI वीडियो की दौड़ अब और होगा तेज। जानिए Meta का नया ऐप क्यों माना जा रहा है बड़ा कदम। क्या OpenAI को मिलनेवाली है चुनौ

फीचर से ऐप बनने तक का सफर

Vibes को शुरुआत में Meta AI ऐप के अंदर एक टूल के रूप में पेश किया गया था। यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर छोटे वर्टिकल वीडियो तैयार कर सकते थे। अब कंपनी इसे अलग प्लेटफॉर्म देने की योजना बना रही है। जिससे वीडियो बनाने और शेयर करने का ज्यादा आसान हो सकता है।

READ MORE-  आखिर 800 अरब डॉलर के मालिक मस्क ने क्यों कहा, पैसा खुशी नहीं खरीद सकता

यूजर्स की बदलती आदतों पर दांव

कहा जा रहा है कि Meta अपने यूजर्स को अब सिर्फ कंटेंट देखने तक सीमित नहीं रहना चाहते है। उनकी चाहत है कि वो खुद तेजी से वीडियो क्रिएट करे। यानी संकेत साफ है कि कंपनी AI की मदद से कुछ सेकंड में वीडियो तैयार कर पानेवाली ट्रेंड के पक्षधर है। इसी वजह से कंपनी एक ऐसे ऐप पर काम कर रही है जो पूरी तरह AI-Video क्रिएशन और डिस्कवरी पर केंद्रित हो।

आखिर क्यों जरूरी है अलग ऐप

कंपनी का मानना है कि एक ही ऐप में बहुत सारे फीचर जोड़ने से प्लेटफॉर्म पर लोड अधिक पड़ जाता है जिससे इस्तेमाल करनें मुश्किलें आती रहती है। अलग ऐप बनाने से Meta को नए टूल, एडिटिंग विकल्प और सोशल फीचर जोड़ने की ज्यादा आजादी मिलेगी। साथ ही कंपनी AI-वीडियो को एक अलग ब्रांड पहचान भी दे सकेगी।

READ MORE- YouTube ने 2025 में कमाए 60 बिलियन डॉलर

AI कंपनियों के बीच बढ़ रही है प्रतिस्पर्धा

बता दें कि AI आधारित वीडियो प्लेटफॉर्म की दौड़ में कई कंपनियां उतर चुकी हैं। OpenAI का Sora जैसे टूल लगातार नए प्रयोग कर रहा है। जिससे भविष्य में सोशल मीडिया का बड़ा हिस्सा AI-जनरेटेड कंटेंट से भरा हो सकता है। ऐसे माहौल में Meta का यह कदम प्रतिस्पर्धा में बने रहने की कोशिश भी माना जा रहा है।

टेक जानकार का क्या है कहना?

टेक इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि आने वाले वर्षों में AI-बनाए गए वीडियो उतने ही आम हो सकते हैं जितने आज शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म पर दिखते हैं। Meta Ai Vibes ऐप इस बदलाव संकेत है कि सोशल मीडिया का अगला बड़ा ट्रेंड इंसानों और AI के मिलकर बनाए कंटेंट का हो सकता है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Apple का वैलेंटाइन तौहफा… अपनी गर्लफ्रेंड को दें iPhone और MacBook
Previous Story

Apple का वैलेंटाइन तौहफा… अपनी गर्लफ्रेंड को दें iPhone और MacBook

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss