Hunter Alpha ने बढ़ाई DeepSeek V4 की अटकलें

Hunter Alpha ने बढ़ाई DeepSeek V4 की अटकलें

5 mins read
139 views
March 18, 2026

Hunter Alpha: 11 मार्च को इंटरनेट पर अचानक एक नया AI मॉडल दिखाई दिया, जिसका नाम Hunter Alpha है। इस मॉडल के पीछे किसी कंपनी का नाम नहीं था, लेकिन डेवलपर्स समुदाय में यह जल्द ही चर्चा का विषय बन गया है। इस समय काफी अटकलें लग रही हैं। चीन की AI स्टार्टअप DeepSeek जल्द ही अपना नया मॉडल लॉन्च करने वाली है और कई डेवलपर्स को लगता है कि Hunter Alpha शायद उनका अगला मॉडल हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रहस्यमयी AI मॉडल Hunter Alpha इंटरनेट पर आया, डेवलपर्स कर रहे हैं टेस्ट, DeepSeek के अगले मॉडल की अटकलें बढ़ीं।

रिपोर्ट के अनुसार, Hunter Alpha खुद को ‘एक चीनी AI मॉडल’ बताता है, जिसे मुख्य रूप से चीनी भाषा में ट्रेन किया गया है और इसकी जानकारी 2025 तक की है। जब मॉडल से पूछा गया कि इसे किसने बनाया, तो उसने केवल अपना नाम, पैरामीटर और कॉन्टेक्स्ट विंडो का साइज बताया है। यह जवाब ऐसे ही लगता है जैसे मॉडल अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया हो।

READ MORE: DeepSeek को कड़ी टक्कर देगा Tencent का नया AI मॉडल

डेवलपर्स में विवाद और Stealth लॉन्च का बढ़ता रुझान

कुछ शुरुआती जानकारियां बहुत जल्दी सामने आईं है। Hunter Alpha के पास लगभग 1 ट्रिलियन पैरामीटर हैं और यह 1 मिलियन टोकन का कॉन्टेक्स्ट विंडो संभाल सकता है। इसके अलावा इसे फ्री में टेस्ट किया जा सकता है। AI इंजीनियर नबील हौआम के मुताबिक, 1 मिलियन टोकन का कॉन्टेक्स्ट और रीजनिंग क्षमता का कॉम्बिनेशन बहुत खास है।

READ MORE: DeepSeek का नया AI मॉडल लॉन्च, देगा OpenAI और Google को टक्कर

लेकिन सभी डेवलपर्स इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह DeepSeek का नया मॉडल है। Daniel Dewhurst कहते हैं कि रीजनिंग पैटर्न से लगता है कि यह वही हो सकता है, जबकि उमुर ओजकुल का मानना है कि उनका विश्लेषण बताता है कि यह DeepSeek V4 नहीं है।

ऐसे stealth लॉन्च आम होते जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म  डेवलपर्स को बिना निर्माता के नाम जाने मॉडल टेस्ट करने का मौका देते हैं। यह नया नहीं है, पहले भी Pony Alpha जैसे मॉडल अचानक आए थे और बाद में उन्हें Zhipu AI के सिस्टम से जोड़ा गया।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft का नया कदम: Copilot और AI टीम में नई शुरुआत
Previous Story

Microsoft का नया कदम: Copilot और AI टीम में नई शुरुआत

बेंगलुरु में ड्रोन से हो रही मेडिकल डिलीवरी
Next Story

बेंगलुरु में ड्रोन से हो रही मेडिकल डिलीवरी, 700 से ज्यादा उड़ानें

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा

Don't Miss