Instagram पर अब हर कोई नहीं आ पाएगा LIVE, जानें नई शर्तें

Instagram पर अब हर कोई नहीं आ पाएगा LIVE, जानें नई शर्तें

4 mins read
959 views
August 1, 2025

Instagram ने इस बदलाव की अभी तक कोई साफ वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बदलाव कुछ कारणों से किया गया है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वह कारण।

Instagram Live Feature: Instagram ने यूजर के लिए ने अपने लाइव फीचर में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर अब कोई भी यूजर तभी लाइव आ पाएगा जब उसके पास कम से कम 1000 फॉलोअर्स होंगे। हालांकि, यूजर अब भी वीडियो कॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह बदलाव क्यों किया गया है?

Instagram ने इस बदलाव की अभी तक कोई साफ वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बदलाव कुछ कारणों से किया गया है। आइए जानते हैं कौन-से हैं वह कारण।

ऐप को हल्का और तेज बनाने के लिए

लाइव स्ट्रीमिंग करने में काफी इंटरनेट लगती है। Instagram शायद अब उन यूजर्स के लाइव बंद करना चाहता है, जिनके पास बहुत कम दर्शक होते हैं। इससे ऐप की स्पीड और परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी।

गलत कंटेंट को रोकने के लिए

कई बार कुछ लोग लाइव आकर आपत्तिजनक या गलत वीडियो दिखाते हैं। अब अगर ऐसा कोई अकाउंट बैन हो जाए तो उसे दोबारा लाइव आने के लिए पहले 1000 फॉलोअर्स लाने होंगे। इससे ऐसी हरकतें कम YouTube

बेहतर क्वालिटी के लिए

अब सिर्फ वही लोग लाइव कर पाएंगे जिनकी पहले से एक ऑडियंस है। इससे लाइव वीडियो की क्वालिटी और उसका असर बेहतर होगा।

दूसरे ऐप्स भी ऐसा करते हैं

YouTube और TikTok जैसे ऐप्स में भी लाइव के लिए फॉलोअर्स की शर्त होती है। TikTok पर भी 1000 फॉलोअर्स जरूरी हैं।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/ios-26-leak-apple-accused-youtuber-john-prosser-of-theft/

https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/youtube-new-rules-low-quality-ai-video-ban-from-15-july/

टीनएज यूजर्स के लिए नई सुविधा

Instagram ने अब टीनएज यूजर्स के लिए नई सेफ्टी टिप्स शुरू की हैं। जब कोई टीनएजर किसी को मैसेज करता है तो ऐप उसे सलाह देता है कि सामने वाले की प्रोफाइल ध्यान से देखें और सोच समझकर ही कोई जानकारी शेयर करें। अब चैट बॉक्स में सामने वाले का अकाउंट कब बना था वो भी दिखेगा। इससे फेक और फ्रॉड अकाउंट पकड़ने में आसानी होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ध्यान दें... आज से बदल गया है UPI पेमेंट Rule
Previous Story

ध्यान दें… आज से बदल गया है UPI पेमेंट Rule

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से गिरी Bitcoin की कीमत
Next Story

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से गिरी Bitcoin की कीमत

Latest from Instagram

Don't Miss