youtube

YouTube ने 2025 में कमाए 60 बिलियन डॉलर

4 mins read
259 views
February 6, 2026

YouTube 2025: YouTube ने 2025 में इतिहास रचते हुए 60 बिलियन डॉलर से अधिक की कुल आमदनी दर्ज की है। यह पहली बार है जब Alphabet ने YouTube के पूरे साल का राजस्व साझा किया है। इस आंकड़े ने दिखा दिया है कि वीडियो प्लेटफॉर्म डिजिटल मीडिया में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रहा है।

YouTube ने 2025 में 60 बिलियन डॉलर से अधिक कमाई की, जानें कैसे AI और Shorts ने प्लेटफॉर्म को और शक्तिशाली बनाया।

विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन ने बढ़ाया राजस्व

चौथी तिमाही में YouTube ने अब तक का सबसे बड़ा विज्ञापन राजस्व 11.38 बिलियन डॉलर दर्ज किया है, जो पिछले साल से 8.7% अधिक है। हालांकि, राजनीतिक विज्ञापनों में कमी के कारण यह आंकड़ा विश्लेषकों की उम्मीदों से थोड़ा कम रहा।

सुनदर पिचाई ने बताया कि YouTube और Google One जैसी सर्विसेज के माध्यम से अब उसके 325 मिलियन से अधिक पेड सब्सक्रिप्शन हैं। वीडियो, म्यूजिक और लाइव प्रोग्रामिंग में यूजर्स की गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं। खासतौर पर स्पोर्ट्स और पॉडकास्ट ने सब्सक्रिप्शन में मदद की है। NFL के Sunday Ticket पैकेज ने सबसे ज्यादा पेड सब्सक्राइबर नंबर दर्ज किए।

READ MORE: X देगा क्रिएटर्स को YouTube से भी ज्यादा भुगतान

AI और कंटेंट पर जोर

Alphabet ने 2025 में AI और क्लाउड सेवाओं में बड़े निवेश किए हैं। कंपनी 2026 में कैपिटल खर्च को और बढ़ाकर अपने AI इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ती मांग को पूरा करने की योजना बना रही है।

READ MORE: YouTube ने सर्च फीचर्स में किया बड़ा बदलाव

क्रिएटर्स, Shorts और YouTube TV में सुधार

YouTube के सीईओ नील मोहन ने बताया कि AI टूल्स हर दिन 1 मिलियन से अधिक चैनलों द्वारा इस्तेमाल हो रहे हैं। प्लेटफॉर्म लगातार डुप्लिकेट या खराब AI कंटेंट को रोकने में सुधार कर रहा है। YouTube Shorts रोजाना लगभग 200 बिलियन व्यूज दर्ज कर रहा है। नए पोस्ट फॉर्मेट सीधे Shorts फीड में आएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google जल्द Quick Share को कई स्मार्टफोनों में देने जा रहा है
Previous Story

Android में AirDrop जैसा कमाल, Google का रहा बड़ा शेयरिंग फीचर

elon musk
Next Story

आखिर 800 अरब डॉलर के मालिक मस्क ने क्यों कहा, पैसा खुशी नहीं खरीद सकता

Latest from Latest news

Don't Miss