अब Reels चलाने के लिए हाथ की नहीं पड़ेगी जरूरत, Instagram खुद चलाएगा रील्स!

6 mins read
296 views
instagram
December 16, 2025

Instagram Update: अगर आप भी रील्स देखते-देखते बार-बार स्क्रीन स्वाइप करते-करते थक जाते हैं, तो Instagram का नया अपडेट आपके लिए ही है। Social Media प्लेटफॉर्म ने रील्स देखने के अनुभव को और भी आरामदायक बनाने के लिए नया Auto Scroll फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की खास बात यह है कि अब रील्स देखने के लिए हर बार फोन को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अब अंगूठा नहीं थकेगा! Instagram का नया फीचर अपने आप चलाएगा रील्स, ठंड में भी मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट…जानिए कैसे?

बिना छुए चलेगा Instagram

Instagram का Auto Scroll फीचर उन यूजर्स के लिए खास है जो लंबे समय तक रील्स देखते हैं। फीचर ऑन करते ही एक रील खत्म होते ही अगली रील अपने आप चलने लगती है। यानी अब न ऊपर स्वाइप करना, न बार-बार स्क्रीन पर उंगली चलानी पड़ेगी। ठंड के मौसम में यह फीचर यूजर्स के लिए आरमदायक सिद्ध हो सकता है। अब आप कहीं भी फोन रखकर आराम से पैंट या जैकेट के जेब में हाथ घुसकार रिल्स का आनंद ले सकते हैं।

READ MORE- भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70, मेटल बॉडी और फ्लैगशिप लुक…दाम भी कम

रील्स देखने का नया तरीका

अब तक Reels  देखने के लिए हर यूजर को मैनुअली स्वाइप करना पड़ता था। लेकिन ऑटो स्क्रॉल फीचर इस आदत को बदल देगा। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों को पसंद आएगा जो खाना खाते समय, सफर के दौरान, या आराम करते हुए रील्स देखना पसंद करते हैं। यहां यूजर्स को यह ध्यान रखनेवाली बात यह है कि फीचर अपने आप ऑन नहीं होगा। Instagram ने यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन नहीं किया है। इसका मतलब है कि अगर आप इसे इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको खुद जाकर इसे एक्टिवेट करना होगा। सबसे जरूरी बात यह है कि आपके फोन में Instagram का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।

READ MORE- RBI की वॉर्निग, Cryptocurrency कोई पैसा नहीं…

कैसे करें Auto Scroll फीचर एक्टिव?

ऑटो स्क्रॉल चालू करना काफी आसान है। Instagram ऐप खोलें और कोई भी Reel प्ले करें। रील के साइड में दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करें। यहां आपको Auto Scroll का विकल्प मिलेगा। इसे ऑन करते ही रील्स अपने आप बदलने लगेंगी। अगर फीचर ऑन करने के बाद तुरंत काम न करे, तो ऐप को एक बार बंद करके दोबारा खोल लें। लेकिन इन प्रक्रियाओं से गुजरने से पहले Instagram को अपडेट करना होगा तभी इस फीचर का इस्तेमाल बेहतर तरीके कर पाएंगे।

आनवाले दिनों में सभी यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध

फिलहाल यह फीचर चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो रहा है। हो सकता है किसी यूजर्स को पहले मिले या किसी को बाद में लेकिन आनेवाले दिनों में इसे सभी के लिए उपलब्ध हो सकता है। वाकई में यह फीचर राहत देनेवाली है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Curve के फाउंडर ने रखा 17.45 मिलियन CRV फंडिंग प्रस्ताव
Previous Story

Curve के फाउंडर ने रखा 17.45 मिलियन CRV फंडिंग प्रस्ताव

Vi handset insurance plan
Next Story

अब रिचार्ज के साथ मिलेगा फोन इंश्योरेंस…दाम देख हो जाएंगे हैरान!

Latest from Apps

Don't Miss