instagram

Insta पर दिखेगा AI का जादू, आ रहा है कमाल का फीचर

6 mins read
106 views
February 13, 2026

Instagram AI Face Swap: Social Media की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब Instagram एक ऐसे फीचर की तैयारी में है जो यूजर्स को अपनी तस्वीरों और वीडियो को पूरी तरह नए अंदाज में तैयार करने की सुविधा दे सकता है। चर्चा है कि Artificial Intelligence की मदद से यूजर्स अपना डिजिटल  अवतार बनाने के साथ-साथ एडिटिंग भी कर सकते हैं। जिससे कंटेंट पहले से ज्यादा क्रिएटिव हो जाएगा। तो आइए जानते हैं इस अपकमिंग फीचर के बारे मे विस्तार से।

सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव आने वाला है, क्योंकि Instagram AI आधारित फोटो फीचर की तैयारी में है। यह अपडेट फोटो एडिटिंग और डिजिटल पहचान को एक नया आयाम दे सकता है।

AI अवतार से आगे की सोच

AI Face Swap की मदद से यूजर्स अपनी तस्वीरों को अलग-अलग स्टाइल में बदल पाएंगे। नए बैकग्राउंड और विजुअल इफेक्ट जोड़ सकेंगे और वीडियो एडिटिंग को भी ज्यादा आसान बना सकेंगे। यानी यह फीचर केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएशन को भी नया रूप दे सकता है। जिसका सीधा फायदा कंटेंट क्रिएटर्स को भी मिलेगा।

READ MORE- अब किसी भी भाषाओं में बात करना मुमकिन, इस मोबाइल में आया गज़ब का फीचर

कर सकेंगे करीबी के शक्ल का इस्तेमाल

यूजर्स अपनी फोटो या वीडियो में करीबी दोस्तों या परिवार के लोगों की शक्ल का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन बिना अनुमति के संभव नहीं होगी। पहले संबंधित व्यक्ति को रिक्वेस्ट भेजनी होगी और उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही यह संभव हो पाएगा। इससे Instagram की ओर से प्राइवेसी और सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश दिखती है।

लीक से सामने आई जानकारी

इस संभावित फीचर की जानकारी टिपस्टर Alessandro Paluzzi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फीचर किस तरह काम कर सकता है। हालांकि, अभी तक Instagram की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

READ MORE-  Lava Star 3 लॉन्च, जानिए इसकी खासियतें और कीमत

कंसेंट-बेस्ड सिस्टम पर जोर

फीचर अनुमति-आधारित सिस्टम पर काम करेगा, जिससे किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल रोका जा सके। हालिया विवादों को देखते हुए टेक इंडस्ट्री अपना कदम काफी सोच- समझकर उठा रहे हैं। ताकि AI टूल्स के बढ़ते उपयोग के बीच प्राइवेसी सुरक्षित रह सके। इससे प्लेटफॉर्म को भी कंटेंट के इस्तेमाल पर बेहतर नियंत्रण मिल सकता है।

यह एडवांस फीचर सभी यूजर्स के लिए मुफ्त होंगे या कुछ विकल्प प्रीमियम प्लान में दिए जाएंगे। लेकिन एक बात तो साफ है कि कंपनी अब Instagram एक ऐसा क्रिएटिव टूल बनाने की दिशा में कदम बढा चुकी है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Binance
Previous Story

Binance ने SAFU फंड के लिए खरीदे 1 बिलियन डॉलर के Bitcoin

xbox
Next Story

Microsoft Xbox यूजर्स ध्यान दें! सब्सक्रिप्शन प्लान में हो सकता है बड़ा बदलाव

Latest from Facebook

Don't Miss