Instagram Algorithm TikTok और YouTube से कैसे अलग है?

7 mins read
72 views
instagram
December 23, 2025

YouTube Comparison: Instagram के प्रमुख एडम मोस्सेरी ने हाल ही में बताया कि Instagram का Algorithm कैसे काम करता है और कैसे यह हर कंटेंट को मौका देता है, चाहे उसका क्रिएटर बड़ा हो या छोटा। मोस्सेरी ने कहा कि Instagram एक्सप्लोरेशन आधारित रैंकिंग का इस्तेमाल करता है। यानी नए और अभी तक साबित नहीं हुए कंटेंट को टेस्ट करने के लिए इम्प्रेशंस रिजर्व किए जाते हैं।

एडम मोस्सेरी ने Instagram Algorithm की कार्यप्रणाली बताई: नए कंटेंट को टेस्ट करने और हर क्रिएटर को हिट बनाने का मौका देने के लिए प्लेटफॉर्म एक्सप्लोरेशन-आधारित रैंकिंग इस्तेमाल करता है।

हर कंटेंट को मिलता है मौका

मोस्सेरी ने कहा कि Algorithm पहले हर पोस्ट को थोड़े दर्शकों के सामने दिखाता है और फिर प्रदर्शन के आधार पर इसकी पहुंच बढ़ाई जाती है। उन्होंने इसे ऑडिशन प्रतियोगिता के रूप में बताया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शुरुआत में पोस्ट को 100 व्यूज तक दिखाया जाता है। अगर यह अच्छा प्रदर्शन करता है, तो इसे 1,000 व्यूज तक बढ़ाया जाता है। फिर सफल कंटेंट को 10,000 व्यूज तक पहुंचाया जाता है। इस तरह नया कंटेंट भी वायरल हो सकता है।

मोस्सेरी ने यह भी बताया कि इस तरीके से कोई भी 50 फॉलोअर्स वाला यूजर अपने कंटेंट से लाखों व्यूज हासिल कर सकता है अगर उसका पोस्ट उस दिन अन्य सभी कंटेंट से बेहतर प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि इसका फायदा यह है कि नए क्रिएटर्स को भी हिट बनाने का मौका मिलता है, सिर्फ बड़े नामों को नहीं।

TikTok और YouTube के साथ तुलना

मोस्सेरी ने कहा कि TikTok ने सबसे पहले एक्सप्लोरेशन आधारित रैंकिंग अपनाई थी, लेकिन अब यह मॉडल Instagram, YouTube और Facebook पर भी आम हो गया है। उन्होंने बताया कि TikTok ने Stories और Messaging फीचर्स के साथ कई प्रयोग किए हैं। हालांकि, परिणाम मिश्रित रहे।

READ MORE: पूर्व OpenAI CTO मिरा मुराती ने लॉन्च किया Tinker, जानें इसकी खासियत

कॉमर्स रणनीति में फर्क

मोस्सेरी ने बताया कि TikTok ने फर्स्ट पार्टी कॉमर्स मॉडल अपनाया है। यानी प्लेटफॉर्म पर ही लेनदेन किया जाता है। उन्होंने कहा कि वह तेजी से चीजों को आजमाते हैं और देखते हैं क्या काम करता है और क्या नहीं। TikTok का Shop Tab ऐप को लगभग एक ई कॉमर्स मार्केटप्लेस में बदल चुका है। मोस्सेरी ने कहा कि वह प्लेटफॉर्म पर लेनदेन को सरल बनाते हैं, शिपिंग जैसी चीजों को संभालते हैं। अब TikTok का Shop Tab लगभग Amazon जैसा हो गया है।

READ MORE: Meta का नया Facebook अपडेट: स्मार्ट रिकमेंडेशन और फ्रेंड बबल्स फीचर

वैश्विक सीख और रणनीति

मोस्सेरी ने यह भी कहा कि TikTok चीन में सीखे गए सबक को बाकी दुनिया में लागू किया है। उन्होंने इसके लिए TikTok की सराहना की और कहा कि यह दिखाता है कि प्लेटफॉर्म नई चीजें आजमाने और सीखने के लिए तैयार है। इस खुलासे से यह साफ होता है कि Instagram और अन्य बड़े प्लेटफॉर्म नए और छोटे क्रिएटर्स को मौका देने, कंटेंट खोजने और डिजिटल कॉमर्स में आगे बढ़ने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इससे सोशल मीडिया पर नवाचार और प्रतियोगिता बढ़ती है और सभी के लिए अवसर खुलते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Hong Kong का नया कदम! बीमा कंपनियों को क्रिप्टो में निवेश की अनुमति
Previous Story

Hong Kong का नया कदम! बीमा कंपनियों को क्रिप्टो में निवेश की अनुमति

gemini
Next Story

Google Gemini कब बनेगा एंड्रॉइड का नया असिस्टेंट?

Latest from Apps

Google-Maps-की-छुट्टी-Mappls

Google Maps की छुट्टी! Mappls में आया ऐसा फीचर जो बदल देगा सफर का तरीका

Mappls public transport feature:  Google Maps को कड़ी टक्कर देने वाला देसी मैप प्लेटफॉर्म Mappls यानी MapMyIndia अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कंपनी ने अपने नेविगेशन ऐप में मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूट को
Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया

Blinkit CFO Resignation: क्विक कॉमर्स कंपनी Blinkit के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर विपिन कपूरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक बार फिर Flipkart में सीनियर फाइनेंस रोल में लौट रहे हैं। इस खबर ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है।  क–कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव: Blinkit छोड़कर Flipkart लौटे CFO विपिन कपूरिया, IPO और फंडिंग के दौर में अहम फैसला।  Blinkit में एक साल से थोड़ा ज्यादा का सफर  विपिन कपूरिया 2024 में Blinkit से जुड़े थे। उन्होंने यहां 1 साल से थोड़ा ज्यादा समय काम किया है। वह गुरुग्राम बेस्ड Blinkit में शामिल होने से पहले Flipkart में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। कपूरिया Blinkit के पहले फुल टाइम CFO थे क्योंकि यह पद 2022 से खाली था। उस समय Zomato द्वारा Blinkit के अधिग्रहण के बाद तत्कालीन CFO अमित सचदेवा ने कंपनी छोड़ दी थी।  Flipkart के साथ पुराना रिश्ता  Flipkart में विपिन कपूरिया की यह तीसरी पारी होगी। उन्होंने पहली बार 2015 में Flipkart जॉइन किया था। इसके बाद 2018 में वह हॉस्पिटैलिटी स्टार्टअप Oyo चले गए। 2020 में उन्होंने दोबारा Flipkart में वापसी की और फिर 2024 में Blinkit से जुड़े। अब एक बार फिर वह Flipkart के फाइनेंस लीडरशिप का हिस्सा बनने जा रहे हैं।  Blinkit और Eternal में अहम भूमिका  Blinkit में रहते हुए कपूरिया ने कंपनी के CEO अल्बिंदर ढिंढसा और Eternal के CFO अक्षांत गोयल के साथ मिलकर काम किया है। वह उस दौर में Blinkit से जुड़े थे, जब Eternal ने 8,500 करोड़ की राशि Qualified Institutional Placement के जरिए जुटाई थी। यह फंडिंग Blinkit और पूरे क्विक कॉमर्स सेक्टर के लिए अहम मानी गई है।  READ MORE: Aman Jain बने Meta के नए पॉलिसी हेड  क्विक कॉमर्स सेक्टर में तेजी और फंडिंग  पिछले 12 से 14 महीनों में क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।  Swiggy ने 2024 में IPO और हालिया QIP के जरिए 14,500 करोड़ जुटाए।  Zepto अगले साल 11,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी में है।  READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई  Flipkart Minutes में नेतृत्व बदलाव 
भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

भारत का ‘बंदर अपना दोस्त’ बना YouTube का सुपरस्टार, रचा इतिहास

Bandar Apna Dost: YouTube पर AI से बना कंटेंट अब सिर्फ एक नया ट्रेंड नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों की कमाई और अरबों व्यूज वाला बड़ा बिजनेस बन चुका है। इस बदलाव के केंद्र में अब भारत आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय AI Shorts चैनल Bandar Apna Dost ने अपने AI-generated वीडियो से अब तक 2.07 अरब व्यूज हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही यह चैनल दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला AI slop चैनल बन गया है।  AI से बने YouTube Shorts कैसे करोड़ों व्यूज और मोटी कमाई कर रहे हैं? इस रिपोर्ट में जानिए कैसे भारत का एक AI चैनल दुनिया में सबसे आगे निकल गया।  कमाई में भी सबसे आगे भारत  व्यूज के साथ–साथ कमाई के मामले में भी Bandar Apna Dost ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट का अनुमान है कि यह चैनल सालाना करीब 4.25 मिलियन डॉलर कमाता है। भारतीय रुपये में देखें तो यह रकम लगभग 370 करोड़ से ज्यादा बैठती है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि AI बेस्ड स्टोरीटेलिंग अब YouTube पर बेहद ताकतवर बन चुकी है।  AI Shorts अब हर जगह दिख रहे हैं  जिस रिपोर्ट में इस चैनल की सफलता सामने आई है, उसमें यह भी बताया गया है कि YouTube Shorts पर AI कंटेंट कितनी तेजी से फैल रहा है। Kapwing की स्टडी के अनुसार, नए यूजर्स को जो Shorts वीडियो सुझाए जाते हैं, उनमें से हर 5 में से एक वीडियो AI generated होता है। Bandar Apna Dost इसी बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके AI ड्रिवन वीडियो फॉर्मेट ने बहुत कम समय में जबरदस्त पहचान बना ली है और आज यह चैनल व्यूज और कमाई, दोनों में ग्लोबल लीडर बन चुका है।  READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी  AI कंटेंट को लेकर बहस भी तेज 

Don't Miss