पूर्व OpenAI CTO मिरा मुराती ने लॉन्च किया Tinker, जानें इसकी खासियत

पूर्व OpenAI CTO मिरा मुराती ने लॉन्च किया Tinker, जानें इसकी खासियत

5 mins read
1K views
October 4, 2025

पूर्व OpenAI CTO मिरा मुराती ने Thinking Machines Lab से लॉन्च किया Tinker, जो AI को सरल, लोकतांत्रिक और हर किसी के लिए सुलभ बनाने का वादा करता है 

Mira Murati Tinker: OpenAI की पूर्व CTO मिरा मुराती ने AI की दुनिया में फिर से कदम रखा है। इस बार वह अपने नए स्टार्टअप Thinking Machines Lab के साथ आई हैं। कंपनी का पहला प्रोडक्ट Tinker लॉन्च हो चुका है, जिसका मकसद AI मॉडल बनाने और उन्हें फाइनट्यून करने की जटिल प्रक्रिया को बेहद आसान बनाना है। 

Tinker क्यों है खास? 

बड़े AI मॉडल्स बनाना आमतौर पर आसान नहीं होता। इसके लिए शक्तिशाली GPU सेटअप, कई तरह के सॉफ्टवेयर पैकेज और लंबे ट्रेनिंग प्रोसेस की जरूरत होती है। यह सब सिर्फ महंगा होता है बल्कि तकनीकी रूप से भी बहुत कठिन है। 

Tinker इसी मुश्किल को खत्म करता है। यह प्लेटफॉर्म रिसर्चर्स, डेवलपर्स और यहां तक कि AI सीखने वाले उत्साही लोगों को वह सुविधा देता है, जहां वे बिना किसी तकनीकी झंझट के सीधे मॉडल्स पर काम कर सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब लोग इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेज करने के बजाय सिर्फ मॉडल को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। 

READ MORE: Elon Musk को झटका! OpenAI ने अपने खेमे में शामिल किया xAI का पूर्व CFO 

AI को सबके लिए सुलभ बनाना 

मिरा मुराती का कहना है कि Tinker का मकसद है AI को लोकतांत्रिक बनाना। यानी इसे बड़ी कंपनियों और चुनिंदा लैब्स तक सीमित रखकर आम लोगों तक पहुंचाना। इस पहल में उनके साथ जॉन शुलमैन भी हैं, जो Thinking Machines Lab के सहसंस्थापक और पूर्व OpenAI रिसर्चर हैं। शुलमैन के मुताबिक, भले ही Tinker जटिल ट्रेनिंग प्रोसेस को खुद मैनेज करता है, लेकिन यूजर्स को अपने डेटा और Algorithm पर पूरा अधिकार मिलता है। 

बीटा टेस्टिंग करने वाले यूजर्स का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म बाकी टूल्स के मुकाबले ज्यादा आसान और शक्तिशाली है। 

READ MORE: OpenAI ने लॉन्च किया Sora 2, टेक्स्ट से वीडियो बनाने की नई क्रांति 

नई लहर की शुरुआत 

Tinker से रिसर्चर और बिजनेस बिना बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे मॉडल बना पाएंगे जो कठिन गणितीय समस्याएं हल कर सकें, कानूनी दस्तावेज तैयार करें या मेडिकल सवालों के जवाब दें। 

मुराती का विजन है कि हम उन क्षमताओं को हर किसी तक पहुंचाना चाहते हैं, जो अब तक सिर्फ कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित थीं। यही AI की असली ताकत है। 

 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Stablecoin से बदल सकती है ब्रिटेन की बैंकिंग व्यवस्था
Previous Story

Stablecoin से बदल सकती है ब्रिटेन की बैंकिंग व्यवस्था

यूनिवर्सल और वार्नर म्यूजिक AI कंपनियों के साथ कर रहे ऐतिहासिक समझौते
Next Story

यूनिवर्सल और वार्नर म्यूजिक AI कंपनियों के साथ कर रहे ऐतिहासिक समझौते

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया