Honor 600 Pro and Honor 600-specs

बैटरी भी बेमिसाल, कैमरा भी कमाल, Honor 600 Pro ने बढ़ाई टेक कंपनियों की टेंशन

5 mins read
183 views
April 18, 2026

Honor600Pro: Honor 600 Pro और Honor 600 को कंपनी इस बार एक अपग्रेड की तरह नहीं एक पावर-पैक्ड एक्सपीरियंस के तौर पर पेश कर रही है। प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। साथ ही, फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस का वादा करता है। वहीं, स्टैंडर्ड वर्जन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जो मिड रेंज सेगमेंट को मजबूत बनाता है।

Honor 600 सीरीज में मिलेगा पावरफुल परफॉर्मेंस, हाई-एंड कैमरा और IP69 रेटिंग, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक। जानिए विस्तार से।

पॉवरफुल बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस सीरीज की सबसे खास बात इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। आज के स्मार्टफोन मार्केट के लिए खास साबित हो सकती है। दोनों डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। साथ में 27W रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। वहीं, Honor 600 Pro में 50W वायरलेस चार्जिंग का एक्स्ट्रा फीचर दिया गया है।

READ MORE- Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स

प्रो लेवल कैमरा, दमदार डिस्प्ले

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह सीरीज खास हो सकती है। दोनों स्मार्टफोन्स में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। बड़े सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। Honor 600 Pro में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम देता है, जबकि Honor 600 में यह फीचर नहीं होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, बैक पैनल पर कलर टेम्परेचर सेंसर भी मौजूद है, जो फोटो की क्वालिटी को और बेहतर बनाने में मदद करता है।दोनों फोन 7.8mm पतले हैं और मैट फिनिश के साथ मेटल फ्रेम में आते हैं। यह बेहद पतले 0.98mm बेजल्स के साथ डिस्प्ले का अनुभव भी काफी इमर्सिव होगा। वजन की बात करें तो प्रो मॉडल 200 ग्राम और स्टैंडर्ड वर्जन 190 ग्राम का है।

READ MORE-  Motorola का स्लिम फोल्डेबल फोन, लॉन्च से पहले कीमत LEAK

मजबूत और स्मार्ट सेंसर

Honor ने इस सीरीज को बल्कि मजबूत भी बनाया है। दोनों स्मार्टफोन्स में IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो ड्यूरेबिलिटी को प्राथमिकता देते हैं। वहीं, ओवरऑल एक्सपीरियंस में भी बड़ा बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं। बड़ी बैटरी, हाई-एंड कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह सीरीज आने वाले समय में मार्केट की परिभाषा बदल सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Plazza 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है
Previous Story

मेडिसिन डिलीवरी में ‘रॉकेट स्पीड’, Plazza जुटाने जा रहा 15 मिलियन डॉलर

SaySo ऐप के जरिए अब मिलेगी साफ और भरोसेमंद न्यूज
Next Story

बड़ा दावा: क्या खत्म होगा फेक न्यूज का खेल?

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss