Honor 600 Leak: ऐसा लगता है कि Smartphone की दुनिया में बैटरी ही अब सबसे बड़ा हथियार बनता जा रहा है। इन दिनों कई कंपनियां कैमरा और डिजाइन पर फोकस कर रही हैं। वहीं Honor अपने अगले फोन में बैटरी को सबसे बड़ा आकर्षण बनाने की तैयारी कर रहा है। इन बातों का खुलासा लीक रिपोर्ट्स के जरिए हुआ है। लीक्स बताती हैं कि Honor 600 में इतनी बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो इस सेगमेंट में नया रिकॉर्ड बना सकता है।
Honor 600 लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। लीक रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और नए अपग्रेड्स के संकेत मिले हैं, जानिए क्या हो सकता है खास।
लीक से सामने आई बड़ी जानकारी
जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पर साझा की गई जानकारी में बताया है कि Honor एक नए फोन पर काम कर रहा है। जिसमें करीब 6.57 इंच का डिस्प्ले, करीब 9,000mAh तक हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन लंबा बैकअप देने वाले डिवाइस की श्रेणी में नया मानक तय कर सकता है।
READ MORE- अमित शाह की ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च, राइड-हेलिंग सेवा की नई पहल
पिछले मॉडल से अलग होगा नया फोन
हालांकि प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग से जुड़ी डिटेल अभी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाइस Honor 500 का अपग्रेड हो सकता है। पिछले मॉडल में 6.55 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था। इसके अलावा snapdragon 8 gen 4 चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,000mAh बैटरी जैसी खूबियां मौजूद थीं।
READ MORE- Starlink फोन की अफवाहों पर मस्क का बड़ा खुलासा
कैमरा और डिजाइन पर सस्पेंस
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Honor 600 का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही होग। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप को लेकर भी कोई अधिकारिक घोषणाएं समाने नहीं आई है। जैसे ही जानकारी मिलेगी साझा की जाएगी। तब तक यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।
मिल चुका है ग्लोबल लॉन्च का संकेत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor 600 Lite कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई दे चुका है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज को ग्लोबल बाजार में जल्द ही पेश कर सकती है। संभव है कि पहले Lite वर्जन आए और उसके बाद स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल लॉन्च किए जाएं।
