honor 600

Honor 600: बैटरी के दम पर मचाएगा धमाल!

5 mins read
406 views
February 7, 2026

Honor 600 Leak:  ऐसा लगता है कि Smartphone की दुनिया में बैटरी ही अब सबसे बड़ा हथियार बनता जा रहा है। इन दिनों कई कंपनियां कैमरा और डिजाइन पर फोकस कर रही हैं। वहीं Honor अपने अगले फोन में बैटरी को सबसे बड़ा आकर्षण बनाने की तैयारी कर रहा है। इन बातों का खुलासा लीक रिपोर्ट्स के जरिए हुआ है। लीक्स बताती हैं कि Honor 600 में इतनी बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो इस सेगमेंट में नया रिकॉर्ड बना सकता है।

Honor 600 लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। लीक रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और नए अपग्रेड्स के संकेत मिले हैं, जानिए क्या हो सकता है खास।

लीक से सामने आई बड़ी जानकारी

जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पर साझा की गई जानकारी में बताया है कि Honor एक नए फोन पर काम कर रहा है। जिसमें करीब 6.57 इंच का डिस्प्ले, करीब 9,000mAh तक हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन लंबा बैकअप देने वाले डिवाइस की श्रेणी में नया मानक तय कर सकता है।

READ MORE-  अमित शाह की ‘भारत टैक्सी’ लॉन्च, राइड-हेलिंग सेवा की नई पहल

पिछले मॉडल से अलग होगा नया फोन

हालांकि प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग से जुड़ी डिटेल अभी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाइस Honor 500 का अपग्रेड हो सकता है। पिछले मॉडल में 6.55 इंच OLED डिस्प्ले, 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया था। इसके अलावा snapdragon 8 gen 4 चिपसेट और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 8,000mAh बैटरी जैसी खूबियां मौजूद थीं।

READ MORE-  Starlink फोन की अफवाहों पर मस्क का बड़ा खुलासा

कैमरा और डिजाइन पर सस्पेंस

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Honor 600 का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही होग। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप को लेकर भी कोई अधिकारिक घोषणाएं समाने नहीं आई है। जैसे ही जानकारी मिलेगी साझा की जाएगी। तब तक यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा।

मिल चुका है ग्लोबल लॉन्च का संकेत

रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor 600 Lite कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर दिखाई दे चुका है।  जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज को ग्लोबल बाजार में जल्द ही पेश कर सकती है। संभव है कि पहले Lite वर्जन आए और उसके बाद स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल लॉन्च किए जाएं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

क्रिप्टो बाजार में डर का माहौल, Fear and Greed Index ने बनाया नया रिकॉर्ड
Previous Story

क्रिप्टो बाजार में डर का माहौल, Fear and Greed Index ने बनाया नया रिकॉर्ड

deepfake
Next Story

ब्रिटेन और Microsoft मिलकर बनाएंगे डीपफेक डिटेक्शन सिस्टम

Latest from Latest news

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा
Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss