उस्ताद भगत सिंह’ की OTT एंट्री

उस्ताद भगत सिंह’ की OTT एंट्री: क्या इस बार मिलेगा दर्शकों का प्यार?

6 mins read
27 views
April 14, 2026

Ustaad Bhagat Singh on OTT: साउथ सुपरस्टार Pawan Kalyan की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ बड़े हाइप के साथ सिनेमाघरों में आई थी। लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। करीब 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 96 करोड़ का कलेक्शन किया। जिससे यह बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई। लेकिन अब यही फिल्म OTT के जरिए अपनी किस्मत बदलने की तैयारी में है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ अब Netflix पर रिलीज होने जा रही है। जानिए कब, कहां और किस भाषा में देख सकते हैं यह फिल्म

कब और कहां देख पाएंगे?

फिल्म अब जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने इसके डिजिटल राइट्स पहले ही बेच दिए थे और अब 16 अप्रैल को यह फिल्म OTT पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि इसे हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देखा जा सकेगा। जिससे इसकी पहुंच और भी व्यापक हो जाएगी। उनके लिए भी खास होगा जो पवन कल्याण का मूवी देखना चाहते हैं लेकिन समय बड़े पर्दे पर देखने का समय नहीं मिल पाता है।

थिएटर से ज्यादा OTT पर भरोसा

थिएटर में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने के बाद, मेकर्स अब OTT ऑडियंस पर बड़ा दांव लगा रहे हैं। आज के समय में कई फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा पसंद की जाती हैं। इसलिए फिल्ममेकर को लगता है कि उस्ताद भगत सिंह को ओटीटी पर उतारते हैं तो कहीं अच्छा बिजनेस कर जाएं। शायद कमोबेश यही रणनीति अपनाई जा रही है। Netflix पर रिलीज के साथ फिल्म को एक नया दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।

क्यों देखना चाहिए यह मूवी

फिल्म में Pawan Kalyan ने एक निडर पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जो अन्याय के खिलाफ डटकर खड़ा रहता है। 54 साल की उम्र में भी उनका एक्शन अवतार दर्शकों के लिए खास आकर्षण है। उनके साथ Sreeleela, Raashii Khanna और R. Parthiban जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

READ MORE- Netflix पर देखें ये 6 दमदार फिल्में, हर सीन में हिला देगा दिमाग

एक ईमानदार पुलिसवाले की कहानी

उस्ताद भगत सिंह की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न सिर्फ बहादुर है बल्कि सिस्टम के खिलाफ जाकर भी सच का साथ देता है। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशनल एंगल भी जोड़ा गया है, जो दर्शकों को जोड़ने की कोशिश करता है।

READ MORE- OTT का फ्री धमाका! बिना सब्सक्रिप्शन देखें ट्रेंडिंग मूवीज

OTT पर बदलेगी फिल्म की किस्मत

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर अपनी खोई हुई लोकप्रियता हासिल कर पाएगी? कई बार थिएटर में असफल रही फिल्में डिजिटल रिलीज के बाद हिट साबित होती हैं। ऐसे में ‘उस्ताद भगत सिंह’ के पास भी यह एक बड़ा मौका है खुद को साबित करने का।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Aave के 25M डॉलर क्रिप्टो ग्रांट की पूरी कहानी जानें
Previous Story

Aave का मास्टरस्ट्रोक या जोखिम? 25M ग्रांट पर पूरी कहानी

WhatsApp Encryption पर Telegram के CEO का वार
Next Story

WhatsApp Encryption पर Telegram के CEO का वार, बताया ‘सबसे बड़ा फ्रॉड’

Latest from Entertainment

Don't Miss