इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, थ्रिलर और हॉरर का शानदार मिश्रण

OTT पर कंटेंट की बरसात, हर मूड के लिए तैयार हैं नई फिल्में और सीरीज

6 mins read
1 views
April 3, 2026

OTT releases April:  अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स फिल्म या Web Series देखने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए खास है। दरअसल, इस वीकेंड को ध्यान में रखते हुए जबरदस्त कंटेंट लेकर आ रही है। Sony LIV, Prime Video, ZEE5, JioHotstar और Apple TV जैसे प्लेटफॉर्म्स नए शोज और फिल्मों के साथ तैयार हैं। इस बार हर तरह के कंटेंट देख पाएंगे। जिससे उनका यह  और भी मजेदार बन सकता है। तो आइए जानतें हैं विस्तार से।

अगर आप इस वीकेंड को यादगार और मजेदार बनाते हुए बिताना चाहते हैं तो यह आपके लिए है।  OTT पर तगड़ी रिलीज एक साथ, देखें पूरी लिस्ट।

रोमांस और लॉजिक का अनोखा कॉन्सेप्ट

इस हफ्ते एक शानदार कहानी भी सामने आ रही है, जो पारंपरिक लव स्टोरी से हटकर है। इसमें एक मैथ्स प्रोडिजी प्यार को समीकरणों और लॉजिक के जरिए समझने की कोशिश करता है। लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि भावनाएं गणित से कहीं ज्यादा मुश्किल होती हैं। यह कहानी दिल और दिमाग के बीच संतुलन को खूबसूरती से दिखाती है। वहीं,  Bhabiji Ghar Par Hain पर आधारित फिल्म Fun on the Run  भी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। इसमें वही मजेदार पड़ोसी कहानी दिखाई गई है, जहां दो किरदार एक-दूसरे की पत्नियों पर दिल हार बैठते

READ MORE-  गोलू दीदी ने खोला राज, ‘मिर्जापुर’ में छिपा बड़ा ट्विस्ट

इसके अलावे बात करें थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए भी इस हफ्ते खास कंटेंट है। एक सीरीज में एक शख्स की दोहरी जिंदगी और उसके राज खुलने की कहानी दिखाई गई है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नए किरदार और ट्विस्ट इसे और रोमांचक बनाते हैं। यह शो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की क्षमता रखता है। वहीं, Taare Zameen Par से प्रेरित एक नई फिल्म भी रिलीज हो रही है। इसमें एक कोच और दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म संघर्ष, मेहनत और जीत की भावना को दर्शाती है। साथ ही यह दर्शकों को एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देती है।

READ MORE- मेघन मार्कल की आदत से परेशान थे पैट्रिक? खुद किया मजेदार खुलासा

हॉरर फिल्म का सीक्वल आ रहा है

प्लेटफॉर्म ने हॉरर फिल्मों के शौकीन के लिए भी खास व्यवस्था की है। उनके लिए Five Nights at Freddy’s पर आधारित हॉरर फिल्म का सीक्वल भी इस हफ्ते आ रहा है। कहानी में पुराने किरदारों के साथ नए डरावने ट्विस्ट जोड़े गए हैं। यह फिल्म सस्पेंस और डर का ऐसा मिश्रण पेश करती है, जो हॉरर लवर्स को जरूर पसंद आएगा।

वीकेंड को एंटरटेनिंग बनाने के लिए यह लिस्ट एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

ixigo की पेरेंट कंपनी में Coronation Fund Managers ने हिस्सेदारी 7% के पार पहुंचाई
Previous Story

ixigo पर बढ़ा बड़ा भरोसा, Coronation ने 7 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी ली

Latest from Entertainment

Don't Miss