OTT Web Series: OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए रखती हैं। इसी बीच Netflix पर एक सीरीज लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीरीज का नाम है ‘Glory’, जो पिछले 5 हफ्तों से नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
Netflix पर ‘Glory’ सीरीज पिछले 5 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है, जिसमें दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट मुख्य भूमिका में हैं।
1 मई को हुई थी रिलीज, दर्शकों को आई पसंद
‘Glory’ एक 7 एपिसोड की वेब सीरीज है, जिसे 1 मई को Netflix पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है। फिलहाल यह सीरीज Netflix पर नंबर 6 पर ट्रेंड कर रही है।
बॉक्सिंग कोच और परिवार का दर्द
इस सीरीज की कहानी एक जुनूनी बॉक्सिंग कोच और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कोच का सपना ओलंपिक में जीत हासिल करना होता है, लेकिन उसकी यही जुनून उसके परिवार के टूटने की वजह बन जाता है। उसके दो बेटे घर छोड़कर चले जाते हैं और परिवार बिखर जाता है। कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब उसकी बेटी पर जानलेवा हमला होता है और उसके एक होनहार स्टूडेंट निहाल सिंह की हत्या कर दी जाती है।
READ MORE: बिना प्रमोशन सुपरहिट, Netflix पर धमाल मचा रही ये साउथ फिल्म
सच की तलाश और दो भाइयों की जंग
बेटी पर हुए हमले और हत्या के बाद कोच के दोनों बेटे देव और रवि वापस घर लौट आते हैं। दोनों अपने परिवार पर हुए इस हादसे की सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं। इस दौरान दोनों भाइयों के सामने सच को छिपाने की कोशिश करने वाली ताकतें भी आती हैं, जिससे कहानी और ज्यादा रोमांचक हो जाती है।
स्टार कास्ट और दमदार परफॉर्मेंस
इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा ने देव का किरदार निभाया है, जबकि पुलकित सम्राट ने रवि की भूमिका निभाई है। जन्नत जुबैर रहमानी ने उनकी बहन गुड़िया का किरदार निभाया है। इसके अलावा सीरीज में सयानी गुप्ता, आशुतोष राणा और सिकंदर खेर जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
READ MORE: एक फोन कॉल ने बदली जिंदगी, सस्पेंस से भरपूर है ‘Aamir’
रेटिंग और दर्शकों की प्रतिक्रिया
‘ग्लोरी’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इसे IMDb पर 6.7 की रेटिंग प्राप्त हुई है। मजबूत कहानी, इमोशनल ड्रामा और थ्रिलर एलिमेंट्स की वजह से यह सीरीज लगातार चर्चा में बनी हुई है और OTT पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।
