Jios-AGM-message

Jio AGM 2026: मुकेश अंबानी का नया मास्टरस्ट्रोक, AI पर लगा बड़ा दांव

7 mins read
8 views
June 19, 2026

Reliance AGM 2026: क्या आने वाले दिनों में आपका मोबाइल, इंटरनेट और AI अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है? Reliance इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM में Jio ने कई बड़े ऐलान किए हैं। कंपनी ने 5G विस्तार, AI सेवाओं, होम ब्रॉडबैंड और सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर अपनी अगली रणनीति पेश की है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, Jio के कुल ग्राहक 52.4 करोड़ और 5G यूजर्स 26.8 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले वर्षों में उसका फोकस भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने पर रहेगा।

Jio AGM में कंपनी ने 5G, AI, JioAirFiber और सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर किए बड़े ऐलान, जानिए Jio की नई डिजिटल रणनीति और भविष्य की योजनाएं।

Jio का कारोबार लगातार बढ़ रहा

रिलायंस के मुताबिक, 2026 में Jio Platforms का राजस्व बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह सालाना आधार पर 14.6 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी का EBITDA 76,255 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध मुनाफा पहली बार 30,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। वहीं, Jio नेटवर्क पर कुल डेटा ट्रैफिक 241 एक्साबाइट तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 30.8 फीसदी ज्यादा है।

2030 तक सभी ग्राहकों को 5G पर लाने की योजना

कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य 2030 तक सभी ग्राहकों को 5G नेटवर्क पर स्थानांतरित करना है। साथ ही Jio 6G तकनीक के वैश्विक मानकों पर भी काम जारी रखेगी। JioAirFiber अब 1.3 करोड़ घरों तक पहुंच चुका है। कंपनी का दावा है कि 90 फीसदी इंस्टॉलेशन 24 घंटे के भीतर पूरे हो जाते हैं। फिलहाल हर दिन 60,000 तक नए होम कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। JioHome की नई सेवा में ग्राहकों को 5Gbps डाउनलोड और 1Gbps अपलोड स्पीड देने की तैयारी है।

READ MORE: NEET 2026 में टॉप स्कोर चाहिए? करियर कोच ने बताए TIPS

AI पर बड़ा दांव, 22 भाषाओं में मिलेंगी सेवाएं

रिलायंस ने अपनी AI पहल ‘Reliance Intelligence’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। कंपनी जामनगर में भारत का AI इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है, जो स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगा। पहले चरण में 120 मेगावाट क्षमता 2026 के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है। कंपनी 75,000 H100 GPU के बराबर कंप्यूटिंग क्षमता तैयार कर रही है।

इसके तहत कई नई AI सेवाएं लॉन्च होंगी:

  • JioBharatIQ
  • AI Vyapar
  • JioHealthIQ
  • JioLearnIQ
  • JioKrishiIQ

कंपनी का कहना है कि AI अब भारतीय भाषाओं में लोगों तक पहुंचेगा।

AI कॉल एजेंट और सैटेलाइट इंटरनेट की तैयारी

Jio ने AI आधारित कॉल फीचर भी पेश किया है। यूजर “Hey Jio” कहकर कॉल में AI एजेंट जोड़ सकेंगे। यह बातचीत का सार तैयार करेगा, नोट्स बनाएगा और रिमाइंडर भी सेट करेगा। इसके अलावा कंपनी भारत के लिए लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट नेटवर्क की संभावना पर काम कर रही है। Jio सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं को तेज़ी से उपलब्ध कराने के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर रही है।

READ MORE: DeperAI और Reliance ने मिलाया हाथ, इस पार्टनरशिप से क्या होगा फायदा?

Jio के ये ऐलान दिखाते हैं कि कंपनी सिर्फ टेलीकॉम तक सीमित नहीं रहना चाहती। AI, हाई-स्पीड इंटरनेट और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए वह भारत के डिजिटल भविष्य में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SEC-and-CFTC-Launch
Previous Story

SEC और CFTC मिलकर तय करेंगे Crypto Market के नियम

Next Story

‘Cocktail 2’ का OTT सरप्राइज, कब और कहां होगी रिलीज?

Latest from Artificial Intelligence