घाटे में डूबी एयर इंडिया, नए CEO की तलाश तेज

घाटे में डूबी एयर इंडिया, नए CEO की तलाश तेज

6 mins read
52 views
April 16, 2026

Air India losses:  भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी AirIndia एक फिर मुश्किलों में है। कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ते घाटे और ऑपरेशनल दिक्कतों की वजह से इसके दोनों पैरेंट ग्रुप्स में गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं। टाटा सन्स और Singapore Airlines स्थिति पर नजर बनाई हुई है। बता दें कि सिंगापुर एयरलाइंस SIA, जिसकी इंडियन एयरलाइन्स में  में 25.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। CEO Goh Choon Phongचून फोंग मुंबई में हैं। उनकी मुलाकात एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से होने वाली है।

एयर इंडिया  संकट गहराया, CEO का इस्तीफा, भारी घाटा और फंडिंग की जरूरत ने बढ़ाई Tata और Singapore Airlines की टेंशन। जानिए विस्तार से।

लीडरशिप गहरा बड़ा सकट

यह मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब मौजूदा CEO कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे के बाद AI एक नए CEO की तलाश में है। एयरलाइन को वित्त वर्ष 2026 में 22,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा का घाटा होने का भी अनुमान है। उसने टाटा और SIA से नए फंड की मांग की है। कंपनी की वित्तीय सेहत भी लगातार बिगड़ रही है। अहमदाबाद प्लेन क्रैश और भारत-पाक युद्ध के दौरान आई अड़चने भी कमी को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे हालात और बिगड़ गए हैं। अब अमेरिका –ईरान युद्ध का असर दिखाई दे रहा है। यानी पिछले आठ महीने से कंपनी रेवन्यू के मामले में पिछड़ती ही जा रही है।

READ MORENvidia से दूरी बनाकर Meta का फैसला, Broadcom संग नई AI डील

कंपनी की चुप्पी और धीमी सुधार

एयर इंडिया ने अभी इसको लेकर आधिकारिक ब्यान नहीं दिया है। फंड को लेकर भी कुछ स्पष्ट नहीं है। लेकिन हालात संकते दे रहे हैं कि कंपनी के ऊपर दबाव बढ़ रहा है।  बता दें कि टाटा ग्रुप 2022 में एयर इंडिया खरीदी थी। तब भी चुनौतियां साफ थी फिर भी सुधार की रफ्तार धीमी है। यही अब चिंता का कारणा है। जिसका सीधा असर प्रमोटर्स पर भी दिख रहा है। सिंगापुर एयरलाइन्स के मुनाफे का दबाव है। अन्य वेंचर्स भी नुकसान में है। यही वजह है कि पिछले दिनों चंद्रशेखरन ने कहा था कि खर्चें के मामले में सटीक रहे हैं और परिस्थितियों को देखते हुए जुड़े रहें।

READ MOREक्रिप्टो चोरी के बाद रिकवरी कैसे होती है? जानें दो तरीके

बैठक में नए सीईओ चुनाव का अनुमान

SIA में AI की वजह से हो रहे वित्तीय और साख, दोनों तरह के नुकसान को लेकर गहरी चिंता है। बताया जा रहा है कि Tata Sons के साथ होनेवाले बैठक में नए CEO के चुनाव का फ़ैसला होना हो या फिर एयर इंडिया को आ रही दिक्कतों पर चर्चा, हर पहलू पर विस्तार से बात होगी। अटकलें यह भी है कि सिंगापुर एयरलाइन्स कहीं अपनी पैर भी न खींच ले। लेकिन पूरी बैठक के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Canary Fund से होगा टेस्ट, BitMEX ने Bitcoin फ्रीज रोका
Previous Story

Canary Fund से होगा टेस्ट, BitMEX ने Bitcoin फ्रीज रोका

: टकराव के बीच डायलॉग, क्या Pakistan बन पाएगा शांति का पुल?
Next Story

टकराव के बीच डायलॉग, क्या Pakistan बन पाएगा शांति का पुल?

Latest from Artificial Intelligence

AI फाइबर और फैक्ट्रियों में भारत का अमेरिका में 20 बिलियन निवेश

AI फाइबर और फैक्ट्रियों में भारत का अमेरिका में 20 बिलियन निवेश

AI Investment US: भारतीय कंपनियां अब अमेरिका में बड़े स्तर पर निवेश करने की तैयारी कर रही हैं। US में टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, एयरोस्पेस,