क्या अब Tesla लाएगी फैमिली के लिए 3-रो SUV?

क्या अब Tesla लाएगी फैमिली के लिए 3-रो SUV?

6 mins read
18 views
March 27, 2026

Tesla 3 row SUV: Tesla के CEO एलन मस्क ने हाल ही में एक नई गाड़ी के बारे में एक बड़ा संकेत दिया है। X पर कई पोस्ट के जवाब में उन्होंने ऐसा इशारा दिया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी जल्द ही तीन सीटों की लाइन वाली फैमिली कार पर काम कर सकती है। हालांकि, Tesla की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

एलन मस्क ने 3-रो सीट वाली नई Tesla गाड़ी को लेकर बड़ा संकेत दिया है, सोशल मीडिया पर उनके जवाबों से फैमिली-फ्रेंडली EV की चर्चा तेज हो गई है।

फैमिली कार की बढ़ती डिमांड पर मस्क की प्रतिक्रिया

एलन मस्क ने Reddit के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन की एक पोस्ट को रीपोस्ट किया है, जिसमें कहा गया था कि ‘बिजनेस डैड्स’ को अपने परिवार के लिए तीन रो वाली सीटिंग गाड़ी की जरूरत होती है। मस्क ने इस बात पर ध्यान दिया और लिखा है कि ठीक है, हमें इस समस्या को हल करना चाहिए। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने एक स्टडी शेयर की थी, जिसमें बताया गया था कि कम सीटिंग स्पेस का असर परिवार की प्लानिंग पर भी पड़ सकता है। इस पर मस्क ने जवाब दिया कि ‘Noted’। उन्होंने पहले भी संकेत दिया था कि Tesla एक ऐसी गाड़ी बना सकता है, जो ‘मिनिवैन से भी ज्यादा कूल’ होगी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कौन सा मॉडल होगा।

READ MORE: OpenAI vs xAI : एलन मस्क और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जंग

नई बड़ी Tesla SUV की अटकलें तेज

इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि Tesla शायद एक बड़ी SUV या फैमिली-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की तैयारी कर रहा है। कुछ लीक हुई तस्वीरों में भी ऐसी डिजाइन दिखाई दे रही है, जिसमें ज्यादा स्पेस और बड़े विंडोज नजर आते हैं, लेकिन कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। Tesla ने हाल ही में कहा है कि वह अपने कुछ पुराने मॉडल जैसे Model S और Model X की मैन्युफैक्चरिंग धीरे-धीरे बंद कर रहा है।

कंपनी अब अपने प्रोडक्शन लाइन को नए प्रोजेक्ट्स की तरफ शिफ्ट कर रही है, जिसमें उसका ह्यूमनॉइड रोबोट Optimus भी शामिल है। मस्क ने यहां तक कहा था कि आने वाले समय में लोग शायद भूल जाएंगे कि Tesla कभी कार बनाती थी क्योंकि कंपनी का फोकस Optimus V3 जैसे नए इनोवेशन पर होगा।

READ MORE: छोटी सी गलती… Google पर एलन मस्क ने कसा तंज

भविष्य की दिशा क्या हो सकती है?

Tesla के इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट लार्स मोरावी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों से कंपनी यह समझने की कोशिश कर रही है कि एक बेहतरीन ड्राइवर कार असल में क्या होती है। इससे यह साफ हो जाता है कि टेस्ला सिर्फ गाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि इसके बजाय वह नए तरह के टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Coca-Cola और Walmart के CEO छोड़ रहे पद, AI बनी बड़ी वजह
Previous Story

Coca-Cola और Walmart के CEO छोड़ रहे पद, AI बनी बड़ी वजह

मिडिल ईस्ट संकट के बीच डॉलर के सामने फिसला रुपया
Next Story

मिडिल ईस्ट संकट के बीच डॉलर के सामने फिसला रुपया

Latest from News

Don't Miss