Suno AI Music में Ownership का Confusion

Suno AI Music में Ownership का Confusion

5 mins read
299 views
January 7, 2026

Suno AI Music: AI म्यूजिक प्लेटफॉर्म Suno फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार किसी नए गाने या मॉडल की वजह से नहीं। Creators ने सवाल उठाए क्योंकि Suno ने AI जनरेटेड गानों की Ownership और Monetization नियमों को अपडेट किया और फिर उसे वापस ले लिया। यह बदलाव, जो शुरुआत में routine policy update जैसा लगा, अब Ownership, Subscription और Trust को लेकर बड़ा debate बन गया है।

Suno AI Music में Ownership विवाद, Creators हुए Confused, जानिए Free और Paid Users के गानों के अधिकार और monetization नियम।

WMG डील के बाद Suno ने क्या बदला

बीते साल 2025 के अंत में Suno ने Warner Music Group के साथ lawsuit खत्म किया। उसी समय Suno ने अपनी Rights and Ownership पॉलिसी में बदलाव किए। इसका मकसद 2026 में stricter monetisation नियम लागू करना था।

पहली अपडेट में दो चीजें साफ की गईं

Free users: Free अकाउंट पर बनाए गए गाने commercial use के लिए नहीं थे और बाद में subscription लेने से भी यह नहीं बदलेगा। Suno ने कहा कि फ्री प्लान पर बनाए गए गाने सिर्फ नॉन-कमर्शियल इस्तेमाल के लिए हैं और उनसे पैसे नहीं कमाए जा सकते।

Paid users: Subscription के दौरान बनाए गए गाने commercially इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जैसे streaming, downloads और sync deals। Suno ने यह भी कहा कि वह revenue share में हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन एक लाइन ने सबको confuse कर दिया। पॉलिसी में लिखा था कि Paid users भी गानों के owner नहीं माने जाएंगे क्योंकि output Suno ने generate किया है। इसने Creators में panic फैला दिया।

Ownership को लेकर confusion

Creators ने इसे Suno की पहले की promise से पीछे हटने के तौर पर पढ़ा। उन्होंने सोचा कि paid subscription लेने पर भी गाने का ownership मिलेगा, लेकिन यह लाइन कह रही थी कि Suno ही गानों का owner रहेगा, भले ही commercial rights दिए जाएं।

READ MORE: YouTube Music, Apple Music या Spotify कौन है आपके लिए बेस्ट

Suno की clarification

कई सवालों के बाद Suno ने साफ किया कि Knowledge Base update में ownership सही से नहीं बताया गया। अब Suno कहता है Pro और Premier users आप ही output के owner हैं और commercial rights आपके पास हैं।

Basic users: Suno output का owner है और आप इसे सिर्फ non commercial use के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। Knowledge Base को November 6 के version पर revert कर दिया गया। इसका मतलब है कि Ownership नियम असल में बदलें नहीं हैं।

READ MORE: Airtel यूजर्स के लिए Good News, मिलेगा फ्री Apple Music

Subscription cancel होने पर क्या होता है

यदि आप Pro या Premier subscription cancel करते हैं, तो क्या पहले बनाए गाने आपके रहते हैं? Suno के Terms of Service के अनुसार, subscription के दौरान बनाए गानों के Rights आपको मिलते हैं, भले ही बाद में plan खत्म हो जाए, लेकिन एक caveat है। Suno यह नहीं कह सकता कि copyright कानून के हिसाब से अधिकार पूरी तरह आपके होंगे। यह AI-generated works के legal grey area को दर्शाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

xAI ने जुटाए 20 बिलियन डॉलर, Nvidia ने भी किया समर्थन
Previous Story

xAI ने जुटाए 20 बिलियन डॉलर, Nvidia ने भी किया समर्थन

Onyxcoin ने जनवरी में दिखाया उछाल, कीमत 175% बढ़ी
Next Story

Onyxcoin ने जनवरी में दिखाया उछाल, कीमत 175% बढ़ी

Latest from Latest news

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss