xAI ने जुटाए 20 बिलियन डॉलर, Nvidia ने भी किया समर्थन

xAI ने जुटाए 20 बिलियन डॉलर, Nvidia ने भी किया समर्थन

5 mins read
259 views
January 7, 2026

Elon Musk: एलन मस्क की AI कंपनी xAI ने हाल ही में 20 बिलियन ड़ॉलर का बड़ा निवेश पूरा किया है। इसमें Nvidia Corp., Qatar Investment Authority, Valour Equity Partners और अन्य निवेशक शामिल रहे।

Nvidia ने इस निवेश में 2 बिलियन डॉलर तक का योगदान देने की योजना बनाई थी। इसके अलावा Stepstone Group, Fidelity Management & Research Co., MGX, Baron Capital Group जैसे बड़े निवेशकों ने भी हिस्सा लिया। xAI ने व्यक्तिगत निवेश राशि या डेब्ट और इक्विटी के हिस्से को अलग से नहीं बताया।

एलन मस्क की xAI कंपनी को 20 बिलियन डॉलर का निवेश मिला, जानिए कैसे कंपनी बढ़ा रही है अपने डेटा सेंटर और Grok AI चैटबोट के जरिए AI क्षमता।

निवेश की अनूठी योजना

सूत्रों के अनुसार, xAI ने फंडिंग को लगभग 7.5 बिलियन डॉलर स्टॉक और 12.5 बिलियन डॉलर डेब्ट में बांटने की योजना बनाई थी। इसमें एक विशेष वाहन का इस्तेमाल किया गया, जिसके जरिए वाल स्ट्रीट बैंकर्स अपना निवेश Nvidia प्रोसेसर खरीदकर और xAI को 5 साल के लिए रेंट पर देकर वापस पा सकेंगे। यह निवेश संरचना खास इसलिए है क्योंकि यह कंपनी पर नहीं बल्कि GPU पर आधारित है। टेक कंपनियों के लिए यह डेब्ट जोखिम कम करने का नया मॉडल साबित हो सकता है।

READ MORE: 25% हिस्सेदारी के साथ चीन में बिकेगी Nvidia की H200 AI चिप

xAI की फंडिंग और विस्तार की जरूरत

डेटा सेंटर की क्षमता बेहतरीन AI मॉडल बनाने के लिए जरूरी है। Musk की xAI हर महीने 1 बिलियन डॉलर खर्च कर रही है। 2025 में xAI ने पहले ही लगभग 10 बिलियन डॉलर की इक्विटी और डेब्ट जुटाई थी, लेकिन अब भी कंपनी को अरबों डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग की जरूरत है। Musk ने बताया कि xAI अपने मेम्फिस डेटा सेंटर का विस्तार करने के लिए तीसरी इमारत खरीदने वाली है। इससे कंपनी की AI कंप्यूटिंग क्षमता लगभग दो गीगावॉट तक बढ़ जाएगी।

READ MORE: IPO बूम से बदली तस्वीर, चीनी कंपनियां दे रहीं Nvidia को चुनौती

Grok AI और सुरक्षा चिंताएं

xAI ने अपने AI चैटबोट Grok का जिक्र किया, जो X से जुड़ा है। हाल ही में यह प्रोडक्ट नियामकों की चिंता का कारण बना है क्योंकि इसके जरिए यूजर्स AI की मदद से किसी की फोटो बिना अनुमति के बदल या साझा कर सकते हैं, जिसमें बच्चों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

अब आधार नंबर किसी को बताने की जरूरत नहीं, QR कोड ही काफी है…जानें नया फीचर

Suno AI Music में Ownership का Confusion
Next Story

Suno AI Music में Ownership का Confusion

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss