OpenAI में बड़ा फेरबदल, मिशन समझाने वाली टीम भंग!

6 mins read
11 views
OpenAI में बड़ा फेरबदल, मिशन समझाने वाली टीम भंग!
February 12, 2026

OpenAI mission: Artificial Intelligence की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अपनी अहम मानी जाने वाली Mission Alignment टीम को भंग कर दिया है। बता दें कि यह वही टीम थी जो कंपनी के सबसे बड़े लक्ष्य AI और AGI को पूरी लोगों के हित में इस्तेमाल करने के संदेश को आगे बढ़ाने का काम करती थी। टीम के खत्म होने और उसके प्रमुख को नई भूमिका मिलने से टेक इंडस्ट्री में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

AGI को मानवता के हित में लाने के मिशन के बीच OpenAI ने अपनी खास टीम को भंग कर दिया है…जानिए क्या है कंपनी की नई रणनीति।

टीम के सदस्यों को मिली नई जिम्मेदारियां

मीडिया रिपोर्ट के की माने तो कंपनी के अनुसार, इस टीम से जुड़े सभी सदस्यों को अन्य भूमिकाओं में भेज दिया गया है। यानी टीम भले ही खत्म कर दी गई हो, लेकिन उससे जुड़े कार्य संगठन के भीतर अलग-अलग स्तर पर जारी रहेंगे। अब कंपनी ने विभिन्न विभागों में बांटने का फैसला किया है।

AGI के लक्ष्य से जुड़ी थी टीम की भूमिका

Mission Alignment टीम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करने के संदेश को आगे बढ़ाना था कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस, AGI का लाभ पूरी मानवता तक पहुंचे। यह टीम 2024 में गठित की गई थी। यह टीम कंपनी के दीर्घकालिक विज़न को समझाने पर फोकस करती थी।

READ MORE- ChatGPT ने लॉन्च किया फुलस्क्रीन रिपोर्ट व्यू, रिसर्चर के लिए फायदेमंद

पूर्व प्रमुख को मिला नया पद

टीम के पूर्व प्रमुख Joshua Achiam को अब chief futurist की नई भूमिका दी गई है। इस पद पर उनका काम AI और AGI के कारण आने वाले सामाजिक और तकनीकी बदलावों का अध्ययन करना और भविष्य की संभावनाओं पर रिसर्च करना होगा।

READ MORE-  फरवरी में PS Plus में Spider-Man 2 का धमाका

भविष्य की दिशा पर होगा स्टडी

Achiam ने बताया कि वह इस नई जिम्मेदारी के तहत विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह समझने की कोशिश करेंगे कि एआई के विकास से दुनिया किस तरह बदलेगी। इस काम में वह OpenAI के वैज्ञानिकों के साथ सहयोग करेंगे और संभावित प्रभावों पर गहराई से अध्ययन करेंगे।

पहले भी हो चुका है पुनर्गठन

आपको बता दें कि OpenAI ने इससे पहले भी superalignment team भी बनाई थी, जो एआई से जुड़े दीर्घकालिक जोखिमों पर काम करती थी, लेकिन बाद में उसे भी समाप्त कर दिया गया था। वहीं  टेक विशेषज्ञों का मानना है कि एआई इंडस्ट्री की तेज़ रफ्तार के कारण कंपनियां अपने ढांचे और प्राथमिकताओं में लगातार बदलाव कर रही हैं।

कुल मिलाकर OpenAI का यह कदम एक रणनीतिक पुनर्गठन के रूप में देख सकते हैं, जहां फोकस टीम की बजाय पूरे संगठन में मिशन से जुड़े काम को फैलाने पर है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Apple की नई स्मार्ट Siri में देरी, फीचर अब चरणों में आएंगे
Previous Story

Apple की नई स्मार्ट Siri में देरी, फीचर अब चरणों में आएंगे

Matt Shumer की चेतावनी, AI बदलाव कोविड से भी बड़ा
Next Story

Matt Shumer की चेतावनी, AI बदलाव कोविड से भी बड़ा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss