Matt Shumer की चेतावनी, AI बदलाव कोविड से भी बड़ा

Matt Shumer की चेतावनी, AI बदलाव कोविड से भी बड़ा

6 mins read
228 views
February 12, 2026

Matt Shumer AI Warning: OthersideAI के को फाउंडर और CEO मैट शूमर ने हाल ही में X पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट किसी प्रचार की तरह नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के लिए एक गंभीर चेतावनी जैसा है। उनका कहना है कि AI का बड़ा बदलाव पहले ही शुरू हो चुका है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे अभी भी दूर की तकनीकी कहानी समझ रहे हैं।

OthersideAI के CEO Matt Shumer ने चेताया है कि AI बदलाव अब शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि AI कोडिंग और व्हाइट कॉलर नौकरियों में बड़ा असर डाल सकता है और लोगों को नई स्किल सीखने और AI टूल्स अपनाने की जरूरत है।

‘कुछ बहुत बड़ा हो रहा है’

शूमर ने अपने पोस्ट की शुरुआत 2020 की याद से की। उस समय अधिकांश लोग कोविड के शुरुआती संकेतों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे। शूमर का कहना है कि आज AI के मामले में हम उसी दौर में हैं, जिसमें लोग सोचते हैं कि ‘यह बात बढ़ा-चढ़ाकर कही जा रही है।’ उनके अनुसार, AI का असर कोविड से भी बड़ा हो सकता है।

वह यह संदेश खास तौर पर अपने परिवार, दोस्तों और उन लोगों के लिए दे रहे हैं, जो बार-बार पूछते हैं कि ‘AI में असल में क्या हो रहा है।’ अब वे हल्की और सामान्य व्याख्या छोड़कर सच्चाई बताना चाहते हैं।

भविष्य छोटा समूह चला रहा है

शूमर का मानना है कि AI का भविष्य बहुत कम लोगों के हाथ में है। वह OpenAI, Anthropic और Google DeepMind जैसी कंपनियों के कुछ 100 शोधकर्ताओं का जिक्र करते हैं। उनका कहना है कि कई डेवलपर्स और स्टार्टअप इस बदलाव को पास से देख रहे हैं, लेकिन असली नियंत्रण इन लैब्स के पास है।

READ MORE: OpenAI Prism से रिसर्च पेपर लिखना हुआ आसान

5 फरवरी 2026 एक बदलाव की तारीख

शूमर ने 5 फरवरी को एक खास दिन बताया है। इस दिन OpenAI ने GPT-5.3 Codex और Anthropic ने Opus 4.6 मॉडल जारी किए। शूमर के अनुसार, इस दिन उनके काम की प्रकृति ही बदल गई। वह लिखते हैं कि अब उनके तकनीकी काम के लिए उनकी जरूरत नहीं रही। बस सामान्य अंग्रेजी में बताएं कि क्या बनाना है और AI खुद ही कोड लिखता है, ऐप टेस्ट करता है, गलतियां सुधारता है और कहता है कि अब आप इसे टेस्ट कर सकते हैं।

READ MORE: OpenAI जल्द कर सकता है IPO, जनरेटिव AI सेक्टर में बड़ा कदम

नौकरियों पर असर

शूमर का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ कोडिंग तक सीमित नहीं है। यह कानून, फाइनेंस, मेडिसिन, अकाउंटिंग, कंसल्टिंग, राइटिंग, डिजाइन और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में भी असर डालेगा। वे Anthropic के CEO डारियो अमोदेई के बयान का हवाला देते हैं, जिसमें कहा गया था कि AI 1 से 5 साल में 50% एंट्री लेवल व्हाइट कॉलर नौकरियां खत्म कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI में बड़ा फेरबदल, मिशन समझाने वाली टीम भंग!
Previous Story

OpenAI में बड़ा फेरबदल, मिशन समझाने वाली टीम भंग!

TikTok का नया अपडेट यूजर्स को देगा लोकल जानकारी।
Next Story

TikTok का लाया जबरदस्त फीचर, अब बताएगा आसपास क्या चल रहा है

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss