CES 2026: बिना इंटरनेट इमेज, स्मार्ट AI और XR ग्लासेस…क्या भविष्य यहीं से शुरू?

6 mins read
396 views
January 7, 2026

Lenovo Qira AI features: Apple जहां अपनी AI क्षमताओं को Visual Intelligence के नाम से आगे बढ़ा रहा है। वहीं, Lenovo ने अपने PC के लिए Qira AI और Creator Zone की घोषणा की है। Lenovo PCs में मौजूद बिल्ट-इन क्रिएयटर जोन यूज़र्स को Stability AI इंजन की मदद से पूरी तरह ऑन-डिवाइस, यानी बिना इंटरनेट कनेक्शन के, अनलिमिटेड इमेज जनरेट करने की सुविधा देगा। बताया जा रहा है कि साल के अंत तक यह सुविदा Motorola स्मार्टफोन में भी मिलना शुरू हो जाएगा. तो आइए जानते हैं इवेंट क्या-क्या घोषणाएं हुई है और इसका आनवाले दिनों में कितना फायदा लोगों को मिलनेवाला है।

AI अब सिर्फ जवाब नहीं देगा। Lenovo Qira, Creator Zone और Android XR ने दिखाया CES 2026 में स्मार्ट टेक का नया रोडमैप…जानिए पूरी कहानी।

सिर्फ जवाब नहीं, अब AI करेगा एक्शन

Lenovo का नया AI असिस्टेंट Qira केवल सवाल-जवाब तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी ने इसे एक्शन-आधारित AI के रूप में पेश किया है। जिसमें Catch Me Up, Pay Attention, Live Interaction जैसे फीचर्स शामिल हैं। ये फीचर्स यूज़र की मीटिंग, कंटेंट और वर्कफ्लो को समझकर स्मार्ट तरीके से मदद करेंगे।

Qira का मल्टी सर्विस इंटीग्रेशन

Qira आने वाले समय में Notion के साथ इंटीग्रेट होगा। वहीं, आगे चलकर Expedia और Vrbo जैसी ट्रैवल सर्विसेज़ से भी कनेक्ट होने की योजना है। Lenovo के अनुसार, Qira को 2026 की पहली तिमाही में Lenovo कंप्यूटर्स पर लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह साल के अंत तक चुनिंदा Motorola स्मार्टफोन्स में भी पहुंच सकता है।

READ MORE: ChatGPT को टक्कर देने आ रही है Apple की नई Siri

Xreal-Google ने की साझेदारी की घोषणा

CES 2026 में XR इंडस्ट्री से जुड़ी एक और बड़ी घोषणा सामने आई। Xreal ने Google के साथ अपनी मल्टी-ईयर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इस समझौते के तहत Xreal अब Google के Android XR प्लेटफॉर्म के लिए एक लीड हार्डवेयर पार्टनर बन गया है।

Android XR: XR, VR, AR डिवाइसेज़ का नया बेस

Android XR, Google का XR, VR, AR डिवाइसेज़ के लिए तैयार किया गया ऑपरेटिंग सिस्टम है। Xreal के आने वाले प्रोडक्ट्स, जिनमें बहुप्रतीक्षित Project Aura भी शामिल है। सभी Android XR पर आधारित होंगे। Project Aura को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा।

READ MORE: AI चिप्स की जंग में Vera Rubin से Nvidia का पलटवार

XR का अलगा कदम ऑप्टिकल सी-थ्रू डिवाइसेज़

Xreal और Google मिलकर अब ऑप्टिकल सी-थ्रू डिवाइसेज़ जैसे वायर्ड XR ग्लासेस में भी Android XR को लाने पर काम करेंगे। इसके साथ ही डेवलपर्स के लिए Android XR सपोर्ट को और मजबूत किया जाएगा। ताकि XR ऐप्स और अनुभवों की संख्या तेजी से बढ़ सके।

इवेंट में हुई AI PC, स्मार्ट असिस्टेंट और XR डिवाइसेज़ की घोषणाएं यह साफ संकेत देती हैं कि टेक इंडस्ट्री एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जहां इंसान और मशीन के बीच की दूरी पहले से कहीं कम होने वाली है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

लॉन्च के बाद Midnight टोकन में 83% की भारी गिरावट

Next Story

अब आधार नंबर किसी को बताने की जरूरत नहीं, QR कोड ही काफी है…जानें नया फीचर

Latest from News

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)

Don't Miss