Google

Google ने लॉन्च किया Android XR, जानें इसके फीचर्स

3 mins read
1.5K views
December 13, 2024

Google ने घोषणा की है कि वह जल्द ही Android XR पर चलने वाले प्रोटोटाइप ग्लास का वास्तविक दुनिया में टेस्टिंग शुरू करेगा।

Android XR : Google ने हाल ही में अपना नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android XR लॉन्च किया है। AndroidXR को एक्सटेंडेड रियलिटी और स्मार्ट ग्लास के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Google के GeminiAI का सपोर्ट मिलेगा। Android XR को अपकमिंग मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट, स्मार्ट ग्लास और ऑगमेंटेड रियलिटीके साथ ही वर्चुअल रियलिटी के साथ पेश किया है। कुछ दिन पहले Apple ने visionOS लॉन्च किया था, जो कि Apple Vision Pro डिवाइस के लिए है।

Android XR डेवलपर प्रीव्यू

Google ने Android XR का पहला प्रीव्यू जारी किया है, जो डेवलपर्स को नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित ऐप और गेम विकसित करने में सक्षम बनाएगा। प्रीव्यू Android ऐप डेवलपर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले टूल जैसे कि Android Studio, Jetpack Compose, ARCore, OpenXR and Unity को सपोर्ट करता है।

Android XR के क्या हैं फीचर्स

Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर्स को Google के Gemini AI असिस्टेंट तक एक्सेस देगा, जो विशेष रूप से XR के एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन की गई सुविधाएं प्रदान करता है। यानी की यूजर्स सहायक से बात कर सकते हैं और अपने क्षेत्र में वस्तुओं और स्थानों के बारे में सवाल पूछ सकते हैं। इसके अलावा वह circle to search सुविधा का उपयोग भी कर सकते हैं, जो एक इशारे के माध्यम से विजुअल लुकअप की अनुमति देता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WhatsApp
Previous Story

यूजर्स के लिए WhatsApp लाया 4 नए मजेदार फीचर्स

Technical News
Next Story

Bluetooth का इस्तेमाल करने से पहले हो जाएं सावधान

Latest from Gadgets

Don't Miss