Purple Fabric हुआ लॉन्च, अब एंटरप्राइज AI होगा आसान और भरोसेमंद

7 mins read
5 views
February 16, 2026

Purple Fabric AI: भारतीय फिनटेक कंपनी Intellect Design Arena ने 13 फरवरी को अपना नया एंटरप्राइज AI प्लेटफॉर्म Purple Fabric लॉन्च किया है। कंपनी इसे ‘Enterprise AI on Tap’ के रूप में पेश कर रही है। यह प्लेटफॉर्म मासिक सब्सक्रिप्शन मॉडल पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत 99,500 रुपये प्रति माह है और एक संगठन में अधिकतम 50 यूजर्स इसका उपयोग कर सकते हैं। इसका उद्देश्य कंपनियों को बिना भारी इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और बड़े AI विशेषज्ञ दल के AI एप्लिकेशन लागू करने और बढ़ाने में मदद करना है।

इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना ने Purple Fabric एंटरप्राइज AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो कंपनियों को बिना बड़े निवेश के सुरक्षित और भरोसेमंद AI समाधान अपनाने में मदद करेगा।

भारत में विकसित भरोसेमंद AI प्लेटफॉर्म

Purple Fabric को 2016 से Intellect के एंटरप्राइज AI रिसर्च प्रोग्राम के तहत भारत में विकसित किया गया है। यह जजमेंट सेंट्रिक आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिसका उद्देश्य खासकर नियामित क्षेत्रों में निर्णय लेने की विश्वसनीयता बढ़ाना है। प्लेटफॉर्म Google Workspace, Microsoft 365, एंटरप्राइज डेटाबेस, राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और WhatsApp एंटरप्राइज कनेक्टिविटी के साथ आसानी से जुड़ सकता है।

प्रमुख फीचर्स और डेटा सुरक्षा

इस प्लेटफॉर्म में deterministic knowledge governance, context based reasoning मापी जा सकने वाली विश्वसनीयता सीमा और निर्णयों की पूरी ऑडिट ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यह सामान्य संभाव्यता मॉडल की बजाय curated enterprise knowledge पर काम करता है, जिससे डेटा स्वामित्व, एक्सेस कंट्रोल और नीति अनुसार आउटपुट सुनिश्चित होते हैं।

Purple Fabric को AI मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO/IEC 42001 प्रमाणन मिला है। इसमें 5 स्तरीय सुरक्षा ढांचा शामिल है, जो SOC 2 मानकों तथा भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय संघ के नियामक ढांचों के अनुरूप है।

READ MORE: Google Vids लॉन्च, Google Drive में अब सीधे करें वीडियो एडिटिंग

किन संस्थानों के लिए उपयोगी

यह प्लेटफॉर्म मिड मार्केट कंपनियों, वित्तीय संस्थानों, IT सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी संगठनों के लिए बनाया गया है। यह AI गवर्नेंस स्थापित करने, सिस्टम इंटीग्रेशन सरल बनाने, विभागीय स्तर पर विश्वसनीयता नियंत्रण लागू करने और अनुपालन तैयारियों को मजबूत करने में मदद करता है। इससे अनिश्चित AI ऑटोमेशन से जुड़े जोखिम कम होते हैं।

विश्वसनीय AI ही भविष्य

कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अरूण जैन ने कहा कि आज समस्या AI की क्षमता नहीं बल्कि उसकी विश्वसनीयता है। उनके अनुसार, संस्थाएं अब भरोसेमंद और पारदर्शी AI चाहती हैं, जिस पर वास्तविक निर्णयों के लिए भरोसा किया जा सके।

READ MORE: आपके काम की खबर… Google Chrome में अपडेट हुए ये 10 नए AI फीचर्स

AI समिट में भागीदारी

इस प्लेटफॉर्म की घोषणा दिल्ली में की गई है। कंपनी 16 से 20 फरवरी तक होने वाले इंडिया AI Impact Summit 2026 में भी भाग लेगी, जिसे Ministry of Electronics and Information Technology आयोजित कर रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Global AI Summit 2026: 600 स्टार्टअप और ग्लोबल टेक दिग्गज दिल्ली में जुटे

Next Story

लॉन्च से Pixel 10a की पूरी डिटेल लीक! जानिए फटाफट

Latest from News

Don't Miss