Google Vids लॉन्च, Google Drive में अब सीधे करें वीडियो एडिटिंग

Google Vids लॉन्च, Google Drive में अब सीधे करें वीडियो एडिटिंग

4 mins read
949 views
August 25, 2025

Google Workspace यूजर्स के लिए Google Vids फीचर उपलब्ध। अब वीडियो एडिटिंग होगी आसान, वो भी बिना किसी अतिरिक्त ऐप के।

Google Drive Video Editing: Google ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा और काम का अपडेट जारी किया है। अब यूजर्स को वीडियो एडिट करने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह काम सीधे Google Drive में ही हो जाएगा। कंपनी ने इसके लिए नया AI-पावर्ड टूल Google Vids पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स आसानी से वीडियो ट्रिम कर सकेंगे, टेक्स्ट-म्यूजिक जोड़ सकेंगे और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। फिलहाल, यह अपडेट केवल Google Workspace यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

एडिटिंग होगी और आसान

Drive में जब आप कोई वीडियो प्रीव्यू करेंगे तो आपको एक नया ‘Open’ बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही वीडियो सीधे Google Vids में खुल जाएगा और एडिटिंग शुरू की जा सकेगी। वीडियो एडिट करने के बाद एक नया फाइल बनता है जिसे सेव या शेयर करने के लिए नॉन-Vids फॉर्मेट में एक्सपोर्ट करना ज़रूरी होगा।

सपोर्टेड फॉर्मेट और लिमिट्स

Google Vids इन MP4, QuickTime, OGG और WebM फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है। हर वीडियो क्लिप की लंबाई 35 मिनट तक और साइज अधिकतम 4GB तक हो सकती है। साथ ही आप इमेज और वीडियो क्लिप्स को Google Drive, Google Photos, वेब या कंप्यूटर से अपलोड कर सकते हैं।

Google Vids को ऑन/ऑफ कैसे करें

यह टूल डिफॉल्ट रूप से ON रहता है। एडमिन चाहे तो इसे Google Admin Console से मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए Apps > Google Workspace > Drive and Docs में जाकर Google Vids को ON/OFF किया जा सकता है। अगर Google Docs डिसेबल है तो Google Vids भी काम नहीं करेगा।

READ MORE: Meta और Google के बीच 10 अरब डॉलर का क्लाउड सौदा

EU दबाव के बाद Google Play में बड़े बदलाव

ब्राउजर सपोर्ट और उपलब्धता

यह फीचर सबसे अच्छा Google Chrome, Firefox और Microsoft Edge (Windows) पर काम करता है। यह अभी Google Workspace, Education Plans, Nonprofits और Gemini Add-ons  के लिए उपलब्ध है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Apple का बड़ा बदलाव: iPhone 17 Air, Foldable और 20वीं सालगिरह का iPhone
Previous Story

Apple का बड़ा बदलाव: iPhone 17 Air, Foldable और 20वीं सालगिरह का iPhone

लिफ्ट-ऑफ से स्प्लैशडाउन तक: ISRO का Gaganyaan एयर-ड्रॉप टेस्ट
Next Story

लिफ्ट-ऑफ से स्प्लैशडाउन तक: ISRO का Gaganyaan एयर-ड्रॉप टेस्ट

Latest from Artificial Intelligence

Binance का AI वॉलेट लॉन्च

Binance का AI वॉलेट लॉन्च! 250M यूजर्स के लिए नया दौर, Pepeto में पैसों की बारिश

Binance AI Wallet:  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की का प्रभाव अब हर क्षेत्र में पहुंच चुका है। जिसके कारण क्रिप्टो करेंसी मार्केट की दुनिया में बड़ा