Global AI Summit 2026: 600 स्टार्टअप और ग्लोबल टेक दिग्गज दिल्ली में जुटे

7 mins read
2 views
February 16, 2026

AI Impact Summit 2026: दिल्ली आज पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। राजधानी में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत हो रही है। 5 दिनों तक चलने वाला यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में दुनिया के प्रमुख नेता और तकनीकी विशेषज्ञ एक मंच पर जुट रहे हैं। यह आयोजन भारत की उस मजबूत भूमिका को दर्शाता है, जिसके जरिए वह भविष्य की तकनीक और AI की दिशा तय करने में योगदान देना चाहता है।

दिल्ली में शुरू हुआ इंडिया India AI Impact Summit 2026 दुनिया के नेताओं और टेक कंपनियों को एक मंच पर ला रहा है, जहां AI, रोजगार, सुरक्षा और वैश्विक सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब AI दुनिया भर में अर्थव्यवस्था, शासन और काम करने के तरीकों को बदल रहा है। इसके साथ रोजगार, डेटा सुरक्षा और गोपनीयता जैसे मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में हैं इसलिए इस मंच पर वैश्विक सहयोग की जरूरत पर खास जोर दिया जाएगा।

दुनिया भर के नेता और टेक दिग्गज शामिल

इस सम्मेलन में लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष या प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। अमेरिका से आए उद्योग प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शांतनु नारायण और राज सुब्रमण्यम कर रहे हैं। तकनीकी दुनिया की बड़ी हस्तियां भी दिल्ली पहुंच रही हैं। इनमें सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, जेन्सेन हुआंग, ब्रैड स्मिथ और डारियो अमोदेई शामिल हैं।

READ MORE: Sam Altman का पीएम मोदी की Ghibli फोटो पर रिएक्शन, मचा हंगामा

भारत की क्षमता पर पीएम मोदी का विश्वास

प्रधानमंत्री मोदी ने इस आयोजन को भारत के लिए गर्व का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के तकनीकी नेताओं का भारत में एकत्र होना देश की बढ़ती क्षमता और युवाओं की प्रतिभा का प्रमाण है। उनके अनुसार, यह सम्मेलन दिखाता है कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट

स्टार्टअप और AI एक्सपो मुख्य आकर्षण

सम्मेलन में 600 से अधिक उभरते स्टार्टअप भाग ले रहे हैं, जबकि 13 देशों के पवेलियन लगाए गए हैं। ‘इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो’ में 300 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। यहां स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में AI आधारित समाधान प्रस्तुत किए जाएंगे। ‘पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस’ थीम के तहत लाइव डेमो भी दिखाए जाएंगे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

हर हफ्ते 10 करोड़ लोग कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल, विश्व की नजर भारत पर

Latest from News

Don't Miss