EU Demands Facebook Instagram Addictive Design Features

Facebook-Instagram के डिजाइन पर EU सख्त, Meta को बड़ा झटका

7 mins read
55 views
July 11, 2026

European Commission: क्या Facebook और Instagram आपको जरूरत से ज्यादा स्क्रीन पर रोककर रखते हैं? यूरोपीय संघ (EU) ने अब इसी सवाल को लेकर Meta पर बड़ा एक्शन लिया है। आज EU ने आरोप लगाया कि Facebook और Instagram का डिज़ाइन यूजर्स, खासकर बच्चों और किशोरों को लंबे समय तक ऐप पर बनाए रखने के लिए तैयार किया गया है। आयोग ने Meta से Infinite Scroll और Autoplay जैसे फीचर्स को डिफॉल्ट रूप से बंद करने की मांग की है।

EU ने Meta पर Facebook और Instagram के एडिक्टिव फीचर्स को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए Infinite Scroll, Autoplay और संभावित भारी जुर्माने से जुड़ी पूरी जानकारी।

Meta पर क्या हैं EU के आरोप?

यूरोपीय आयोग का कहना है कि Meta ने अपने प्लेटफॉर्म के ऐसे डिज़ाइन का सही तरीके से आकलन नहीं किया, जो यूजर्स की मानसिक और शारीरिक सेहत पर असर डाल सकते हैं। आयोग के मुताबिक, Facebook और Instagram में मौजूद Infinite Scroll, Autoplay, पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन लोगों को बिना रुके ऐप इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हैं। EU का मानना है कि ये फीचर्स खासकर नाबालिग यूजर्स के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकते हैं। इसी वजह से कंपनी को अपने प्लेटफॉर्म में बड़े बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं।

Meta ने दिया अपना जवाब

Meta ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि कंपनी पहले ही किशोरों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठा चुकी है। कंपनी के अनुसार, उसने Teen Accounts फीचर शुरू किया है, जिसमें माता-पिता बच्चों के स्क्रीन टाइम को कंट्रोल कर सकते हैं और रात के समय Instagram की पहुंच भी सीमित कर सकते हैं। Meta का कहना है कि वह यूरोपीय आयोग के साथ लगातार सहयोग करेगा और सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव देने के लिए आगे भी जरूरी बदलाव करता रहेगा।

READ MORE: Instagram ने बदला कमेंट का नियम, अब कमेंट करना हुआ आसान

नियम नहीं माने तो लग सकता है भारी जुर्माना

EU ने साफ किया है कि अभी यह शुरुआती निष्कर्ष हैं और Meta को अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा। अगर अंतिम जांच में कंपनी नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उस पर उसकी सालाना वैश्विक कमाई का 6% तक जुर्माना लगाया जा सकता है। यह कार्रवाई Digital Services Act (DSA) के तहत हो रही है। यह कानून बड़ी टेक कंपनियों को यूजर्स की सुरक्षा और ऑनलाइन जोखिम कम करने के लिए जवाबदेह बनाता है।

बच्चों की सुरक्षा पर भी बढ़ी चिंता

EU की जांच में पहले भी सामने आया था कि 13 साल से कम उम्र के कई बच्चे Facebook और Instagram पर अकाउंट बना रहे थे। आयोग का कहना है कि Meta ऐसे अकाउंट्स की पहचान करने और उन्हें हटाने में भी पर्याप्त कदम नहीं उठा सका। आयोग ने यह भी कहा कि पैरेंटल कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं, लेकिन उन्हें आसानी से बंद किया जा सकता है या उनका इस्तेमाल करना आम यूजर्स के लिए आसान नहीं है।

READ MORE: WhatsApp, Messenger और Instagram पर आया Meta का AI सहायक

Meta और EU के बीच यह मामला सिर्फ एक कंपनी का नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया में यूजर्स की सुरक्षा का बड़ा सवाल बन चुका है। अब सबकी नजर इस पर है कि Meta अपने प्लेटफॉर्म में क्या बदलाव करता है और EU अंतिम फैसला कब सुनाता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Rolling Stones Launch Roblox Foreign Tongues
Previous Story

Roblox पर आया The Rolling Stones, साथ लॉन्च हुआ नया एल्बम

क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?
Next Story

क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?

Latest from News

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss