क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?

क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?

6 mins read
8 views
July 11, 2026

Mark Zuckerberg: क्या आपकी इंस्टाग्राम फोटो से कोई AI इमेज बना सकता है और आपको इसकी जानकारी भी नहीं मिलेगी? Meta Muse Image लॉन्च होने के बाद यही सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। Meta ने 7 जुलाई को अपना नया AI इमेज जनरेटर पेश किया, लेकिन इसके एक फीचर ने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

क्या आपकी Instagram फोटो से कोई AI इमेज बना सकता है? Meta Muse Image के नए फीचर, संभावित जोखिम और प्राइवेसी सेटिंग बदलें।

Meta Muse Image का कौन-सा फीचर विवाद में है?

Meta Muse Image की मदद से यूजर टेक्स्ट से नई तस्वीरें बना सकते हैं और फोटो एडिट भी कर सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस फीचर की हो रही है, जिसमें किसी पब्लिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल की तस्वीर को रेफरेंस बनाकर नई AI इमेज तैयार की जा सकती है। Meta की पॉलिसी के अनुसार, अगर यूजर ने संबंधित सेटिंग बंद नहीं की है, तो उसका कंटेंट AI फीचर्स के लिए इस्तेमाल हो सकता है। इसी वजह से कई प्राइवेसी विशेषज्ञों ने इस फीचर पर सवाल उठाए हैं।

पब्लिक अकाउंट वालों के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

अगर आपका इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक है, तो आपकी तस्वीरें ज्यादा लोगों तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में Meta Muse Image के जरिए आपकी फोटो को आधार बनाकर नई AI इमेज बनाई जा सकती है। चिंता की वजह यह भी है कि कई यूजर्स को इस सेटिंग की जानकारी नहीं होती। इसलिए वे अनजाने में अपने कंटेंट को AI फीचर्स के लिए उपलब्ध छोड़ देते हैं। यही कारण है कि लॉन्च के तुरंत बाद यह फीचर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

READ MORE: Meta Arena App लॉन्च की तैयारी, यूजर्स को मिलेगा नया रोमांच

अपनी फोटो को AI इस्तेमाल से कैसे रोकें?

अगर आप नहीं चाहते कि आपकी इंस्टाग्राम पोस्ट या रील्स AI इमेज बनाने में इस्तेमाल हों, तो सेटिंग बदल सकते हैं।

  • इंस्टाग्राम ऐप खोलें।
  • अपनी प्रोफाइल में जाकर थ्री-लाइन मेन्यू पर टैप करें।
  • Sharing and Reuse विकल्प चुनें।
  • ‘Allow people to use your content on Instagram and with AI features on Meta’ सेटिंग पर जाएं।
  • Posts और Reels दोनों के टॉगल बंद कर दें।

इसके बाद आपका कंटेंट AI इमेज जनरेशन के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

READ MORE: Meta Pocket App लॉन्च, AI करेगा गेम तैयार

Meta की नई सुविधा पर बहस जारी

Meta का कहना है कि Muse Image लोगों को बेहतर AI क्रिएटिव टूल देने के लिए बनाया गया है। वहीं, प्राइवेसी विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे फीचर्स के साथ यूजर्स को ज्यादा स्पष्ट जानकारी और आसान नियंत्रण मिलना चाहिए। फिलहाल Meta Muse Image को लेकर बहस जारी है। ऐसे में हर यूजर के लिए जरूरी है कि वह अपनी इंस्टाग्राम प्राइवेसी सेटिंग एक बार जरूर जांच ले, ताकि उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल उसकी इच्छा के बिना न हो सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

EU Demands Facebook Instagram Addictive Design Features
Previous Story

Facebook-Instagram के डिजाइन पर EU सख्त, Meta को बड़ा झटका

Latest from Apps

Don't Miss