CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

9 mins read
70 views
July 30, 2026

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारीकंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है 

Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी। 

Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस

कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है। 

https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F    

2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी 

Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। 

READ MORE: Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब 

Gemini, Kalshi और Polymarket से होगी सीधी टक्कर 

Prediction Markets का क्षेत्र अब पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो चुका है। Gemini को दिसंबर 2025 में DCM लाइसेंस मिल चुका है और उसका Prediction प्लेटफॉर्म 10 करोड़ से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट पूरे कर चुका है। इसके अलावा Kalshi, Polymarket, Coinbase और Robinhood भी इस बाजार में अपनी रणनीति पर काम कर रहे हैं। Binance.US ने साझेदारी के बजाय अपना खुद का लाइसेंस लेने का रास्ता चुना है, जिससे भविष्य में उसका पूरा संचालन खुद के नियंत्रण में रहेगा। 

कानूनी चुनौती अब भी बनी हुई है 

Prediction Markets को लेकर अमेरिका में कानूनी बहस जारी है। हाल ही में 44 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने CFTC की अधिकार सीमा पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर CFTC इस क्षेत्र के लिए नया नियामकीय ढांचा तैयार कर रहा है। ऐसे में Binance.US का यह कदम एक बड़ा दांव माना जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि जब तक उसका आवेदन पूरा होगा, तब तक CFTC का नया नियम लागू हो चुका होगा और उसे कारोबार शुरू करने का रास्ता मिल जाएगा। 

READ MORE: Binance Direct Stocks ने 30 दिन में रचा बड़ा निवेश रिकॉर्ड 

Binance.US Prediction Markets कंपनी की वापसी की सबसे बड़ी रणनीति बनकर उभरा है। हालांकि अंतिम फैसला CFTC के हाथ में है, लेकिन अगर लाइसेंस मिल जाता है तो अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो सकती है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss