Elon Musk ने रिजेक्ट कैंडिडेट्स से क्यों मांगी माफी

Elon Musk ने रिजेक्ट कैंडिडेट्स से क्यों मांगी माफी?

6 mins read
7 views
March 14, 2026

Elon Musk xAI Apology: एलन मस्क ने माना है कि उनकी AI कंपनी xAI शुरुआत में कई काबिल लोगों को हायर करने से चूक गई थी। मस्क ने X पर पोस्ट करके उन सभी लोगों से माफी मांगी है, जिन्हें xAI ने पहले रिजेक्ट कर दिया था। अब मस्क खुद अपनी टीम के साथ मिलकर पुराने इंटरव्यू रिकॉर्ड्स खंगाल रहे हैं , ताकि उन होनहार लोगों को दोबारा मौका दे सकें।

एलन मस्क ने माना कि xAI पहली बार सही नहीं बनी! जानिए क्यों कंपनी के बड़े को-फाउंडर्स एक-एक करके कंपनी छोड़कर जा रहे हैं।

मस्क ने क्या कहा?

मस्क ने X पर लिखा कि पिछले कुछ सालों में कई टैलेंटेड लोगों को xAI में काम करने का ऑफर नहीं मिला, यहां तक कि उन्हें इंटरव्यू तक में नहीं बुलाया गया। इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। उन्होंने बताया कि वो और उनके साथी बारिस अकिस मिलकर कंपनी की पूरी इंटरव्यू हिस्ट्री देख रहे हैं और अच्छे कैंडिडेट्स से दोबारा संपर्क कर रहे हैं।

कंपनी में दिग्गजों का जाना जारी है

बता दें कि xAI इस वक्त एक बड़े संकट से गुजर रही है। कंपनी के को-फाउंडर Zihang Dai इसी हफ्ते कंपनी छोड़कर चले गए हैं। उनके अलावा Guodong Zhang भी जल्द जाने वाले हैं। इससे पहले टोबी पोहलेन, जिमी बा, टोनी वू और ग्रेग यांग जैसे बड़े-बड़े को-फाउंडर्स भी जा चुके हैं। 2023 में मस्क ने xAI को 11 को-फाउंडर्स के साथ शुरू किया था, लेकिन अब इनमें से सिर्फ मैनुअल क्रोइस और रॉस नॉर्डीन ही बचे हैं।

READ MORE: छोटी सी गलती… Google पर एलन मस्क ने कसा तंज

मस्क ने खुद माना अपनी गलती

गुरुवार को मस्क ने पोस्ट कर लिखा कि xAI पहली बार में सही नहीं बनी थी इसलिए इसे नींव से दोबारा बनाया जा रहा है। Tesla के साथ भी ऐसा ही हुआ था। बुधवार को Abundance Summit में उन्होंने यह भी माना कि Grok अभी कोडिंग में पीछे है, लेकिन जल्द ही वो प्रतियोगियों को पीछे छोड़ देगा।

READ MORE: Starlink फोन की अफवाहों पर मस्क का बड़ा खुलासा

क्या कह रहे हैं लोग?

कंपनी छोड़ने वाले कुछ लोगों ने नाम छुपाकर बड़े खुलासे किए हैं। एक शख्स ने कहा कि xAI ‘catch-up phase’ में फंसी है और कुछ नया नहीं कर रही। उनके मुताबिक, कंपनी वही कर रही है जो OpenAI एक साल पहले कर चुका था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक सूत्र ने कहा कि xAI में सेफ्टी बिल्कुल नहीं है।

मस्क खुद चाहते हैं कि Grok बिना किसी रोक-टोक के काम करे क्योंकि उनके लिए सेफ्टी का मतलब सेंसरशिप है। यहां तक कि सेफ्टी देखने वाली पूरी टीम को हटा दिया गया है। फरवरी में मस्क ने ऐलान किया था कि उनकी स्पेस कंपनी SpaceX, xAI को खरीदेगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Truecaller के नए फीचर से परिवार को फ्रॉड कॉल से बचाना होगा आसान
Previous Story

आ गया Truecaller में पूरे परिवार को Scam Call से बचानेवाला फीचर

Google और Samsung मिलकर बनाया Sokatoa GPU प्रोफाइलर
Next Story

Google-Samsung का नया GPU टूल लॉन्च! जानिए डेवलपर्स के लिए क्यों है खास

Latest from Latest news

Don't Miss