SpaceX ने ट्रांसफर किए 2,495 Bitcoin, बाजार में उठाव के बीच चर्चा

4 mins read
942 views
October 21, 2025

Elon Musk Crypto News: Elon Musk की कंपनी SpaceX ने हाल ही में अपने वॉलेट से लगभग 2,495 Bitcoin नए ब्लॉकचेन एड्रेस में ट्रांसफर किए हैं। इन Bitcoin की कीमत लगभग 268 मिलियन डॉलर आंकी गई हैं। यह कंपनी का पिछले तीन महीनों में पहला Bitcoin ट्रांजैक्शन है।

SpaceX ने 2,495 Bitcoin नए एड्रेस में ट्रांसफर किए, वॉलेट में अभी भी 5,790 BTC बचे हैं। जानें इस लेन-देन और Bitcoin कीमत के हालात।

पिछली बार वॉलेट में 22 जुलाई को एक्टिविटी देखी गई थी जब SpaceX ने 153 मिलियन डॉलर मूल्य के BTC ट्रांसफर किए थे। यह ट्रांसफर भी 3 साल के इनएक्टिव रहने के बाद हुआ था। Blockchain ट्रैकर के अनुसार, 1,187 BTC एक एड्रेस में भेजे गए हैं और बाकी 1,208 BTC ‘bc1qj7’ टैग वाले एड्रेस में ट्रांसफर किए गए हैं। दोनों वॉलेट अभी तक एक्टिव हैं।

एक्सपर्ट का अनुमान है कि यह ट्रांसफर कंपनी का अंदरूनी वॉलेट मूवमेंट हो सकता है न कि किसी बिक्री का संकेत। इस ट्रांसफर के बाद भी SpaceX के Bitcoin वॉलेट में करीब 5,790 BTC बचे हुए हैं, जिनकी वर्तमान कीमत लगभग 626 मिलियन डॉलर है।

READ MORE: Blockchain बना कॉर्पोरेट्स का नया पसंदीदा, दिग्गज कंपनियां कर रही अरबों का निवेश

 

Bitcoin की कीमत गिरकर 108,000 डॉलर के नीचे

इस ट्रांसफर के दौरान Bitcoin का मूल्य 108,000 डॉलर से नीचे गिर गया है। इसका कारण यूएस-चीन के बीच जारी व्यापार विवाद बताया जा रहा है, जिसने वैश्विक बाजार पर दबाव डाला है।

वर्तमान में Bitcoin का ट्रेडिंग मूल्य 107,929 डॉलर है, जो दैनिक उच्चतम 111,000 डॉलर से 0.4% कम है। ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी 1.84% की मामूली गिरावट आई, जो 62 बिलियन डॉलर रही।

पिछले 24 घंटे में Spot Bitcoin ETFs से लगभग 40 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो हुआ है। इनमें BlackRock की iShares Bitcoin Trust ने सबसे बड़ा रिडेम्शन देखा, जो करीब 100 मिलियन डॉलर था।

READ MORE: जानें कैसे Bitcoin और Blockchain की हुई थी शुरुआत

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

X ने लॉन्च किया Rare हेंडल मार्केटप्लेस, किन्हें मिलेगी सुविधा?

चीन के AI प्लान को एक्सपर्ट ने क्यों कहा ‘डिजिटल राक्षस’
Next Story

चीन के AI प्लान को एक्सपर्ट ने क्यों कहा ‘डिजिटल राक्षस’

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss