BTS Jungkook Livestream: दुनियाभर में मशहूर K-pop ग्रुप BTS के स्टार Jungkook ने अपने हाल के लाइव स्ट्रीम विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है। 8 अप्रैल को उन्होंने Weverse पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगी और अपनी बात रखी।
BTS के Jungkook ने अपने विवादित लाइव स्ट्रीम पर फैंस से मांगी माफी, जानें क्या था पूरा मामला और उन्होंने क्या सफाई दी।
क्या था पूरा मामला?
यह विवाद फरवरी में हुए एक लाइव स्ट्रीम से जुड़ा है। उस दौरान जंगकुक थोड़े नशे में नजर आए और उन्होंने कुछ ऐसे शब्द इस्तेमाल किए, जो उनकी साफ-सुथरी इमेज से अलग माने जाते हैं। इसके अलावा एक खास फिंगर जेस्चर को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। कई फैंस को यह व्यवहार थोड़ा अजीब और असहज लगा।
(Reupload) Jungkook’s Apology over Recent Livestream Interaction with Friends:
🐰: Ah, right. I should apologize to ARMY before I go. Regarding my recent live stream… personally, I’m not really sure if I did something that wrong. But, I’m not a public figure, and people in… pic.twitter.com/il1CKwbp77
— bts memeories⁷ (@btsmemeories) April 7, 2026
Jungkook ने क्या कहा?
Jungkook ने अपनी पोस्ट में साफ कहा कि उन्हें समझ आ गया है कि कुछ फैंस को उनका यह व्यवहार पसंद नहीं आया। उन्होंने लिखा कि मुझे फैंस से माफी मांगनी चाहिए। अगर मेरे लाइव से किसी को असहज महसूस हुआ, तो मुझे सच में अफसोस है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुद पूरी तरह यकीन नहीं है कि उन्होंने कोई बहुत बड़ी गलती की है। उनके अनुसार, इस तरह की बातें इंडस्ट्री में आम होती हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हुए माफी मांगी।
jungkook saying that he knows he didn’t do anything wrong [during his past live], but he’s apologizing to armys who may have felt ‘uncomfortable’ pic.twitter.com/KLaQpEP2LY
— jungkook admirer (@dreamjeons) April 7, 2026
लाइव करने की वजह भी बताई
Jungkook ने बताया कि उस दिन वह BTS के कमबैक को लेकर बहुत खुश थे। उसी खुशी में उन्होंने लाइव किया था। उन्होंने फैंस से कहा कि वे उनकी उस भावना को समझने की कोशिश करें। इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना भी हुई। इस पर Jungkook ने कहा कि उन्हें उन लोगों से थोड़ा अजीब लगता है, जो हर चीज पर जल्दी-जल्दी आलोचना करते हैं। उन्होंने साफ किया कि वह हर किसी को जवाब देना जरूरी नहीं समझते।
READ MORE: OTT पर धमाल मचाने आ रही ‘O Romeo’ से ‘Tu Yaa Main’
फैंस के साथ रिश्ता सबसे खास
Jungkook ने अपने फैंस के साथ अपने रिश्ते को बहुत अहम बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे और मेरी भावनाओं को समझते हैं, वे जानते हैं कि मैं हमेशा सच्चा रहा हूं। मैं जो भी करता हूं, उसमें आपकी अहम भूमिका होती है।
READ MORE: ये फिल्म देखते ही बढ़ेगी धड़कनें, हर सीन में छिपा है खतरा
गलतियों को स्वीकारने की बात
अंत में Jungkook ने कहा कि वह एक इंसान हैं और उनसे आगे भी गलतियां हो सकती हैं। उन्होंने फैंस से अपील की कि अगर उन्हें कभी कुछ गलत या असहज लगे, तो वे जरूर बताएं। Jungkook ने भरोसा दिलाया कि वह फैंस की बात सुनेंगे और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
