Youtube creators

Alert: हैकर्स अब इस तरीके से भेज रहें Fake ऑफर्स

6 mins read
1.3K views
December 18, 2024

साइबर क्रिमिन्लस अब यूट्यूबर्स को अपना निशाना बनाकर उन्हें फर्जी कंपनियों के फेक ऑफर भेजकर ठग रहे हैं और उनके कंप्यूटर में खराब सॉफ्टवेयर डाल देते हैं।

Cyber Crime : YouTube यूजर्स के साथ स्कैम होने का खतरा बढ़ गया है क्योंकि साइबर क्रिमिनल अब यूट्यूबर्स को अपना निशाना बना रहे हैं। दरअसल, अपराधी फर्जी कंपनियों की ओर से ऑफर भेजकर यूट्यूबर्स को जाल में फंसा रहे हैं और उनके कंप्यूटर पर खराब सॉफ्टवेयर डाल देते हैं। क्रिमिनल कॉन्ट्रैक्ट या ऑफर जैसे असली दस्तावेजों की तरह दिखने वाले खराब सॉफ्टवेयर फैला रहे हैं। ये डोक्यूमेंट पासवर्ड से सेफ होते हैं और OneDrive जैसे प्लेटफॉर्म पर रखे जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है।

कंप्यूटर पर डाउनलोड कर रहे खराब सॉफ्टवेयर

सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार, जब आप अपने कंप्यूटर पर यह खराब सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते हैं, तो यह आपके कंप्यूटर से इम्पोर्टेन्ट इन्फॉर्मेशन चुरा सकते हैं। इनमें आपके बैंक खाते की जानकारी या आपका ईमेल पासवर्ड शामिल हो सकता है। इसके अलावा यह हैकर्स को आपके कंप्यूटर को एक्सेस करने का मौका भी दे सकता है।

ईमेल के आखिर में हैकर ने एक लिंक दिया जो OneDrive पर जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने पर एक जिप फाइल मिलती है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट और प्रोमोशनल मटेरियल होती है, लेकिन इस फाइल को खोलने के लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। ये हमलावर बहुत ही खतरनाक सॉफ्टवेयर का यूज करके हमला करते हैं। ऐसा लगता है कि ये लोग किसी बड़ी संस्था से जुड़े हैं, जिसके पास बहुत ज्यादा संसाधन हैं।

इन हमलों में खराब सॉफ्टवेयर को Word, PDF या Excel फाइलों जैसे डोक्यूमेंट में छिपाकर भेजा जाता है। ये डोक्यूमेंट ऑफर, कॉन्ट्रैक्ट या किसी प्रोमोशनल मटेरियल की तरह दिखते हैं। आपको बता दें कि ये ईमेल ऐसे भेजे जाते हैं जैसे कि वे किसी बड़ी कंपनी से आए हों, जिससे वे दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं। जब कोई व्यक्ति इन फाइलों को डाउनलोड करता है, तो उसके कंप्यूटर पर खराब सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हो जाता है।

कर सकता है ये काम

अगर आप इस फाइल को खोलेंगे तो यह आपके कंप्यूटर पर भी खुद ही इंस्टॉल हो जाएगी और आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुंचा सकती है। यह खराब सॉफ्टवेयर आपकी जानकारी चुरा सकता है और आपके कंप्यूटर को एक्सेस कर सकता है। मार्केटिंग, बिक्री और उच्च पदों पर काम करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta
Previous Story

Meta पर लगा 2,239 करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Elon Musk
Next Story

क्या सच में Starlink का है आतंकी कनेक्शन? यहां जानें

Latest from Cybersecurity

QuoIntelligence ने 7.3 मिलियन यूरो की फंडिंग जुटाई

बढ़ते साइबर खतरे, AI स्टार्टअप QuoIntelligence बना निवेशकों की पहली पसंद

QuoIntelligence Funding: डिजिटल दुनियां में साइबर खतरे लगातार बढ़ रहे हैं। कंपनियां अब पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। डिजिटल सिस्टम पर निर्भरता

Don't Miss