इस देश में इंटरनेट चलाना मुश्किल, सरकार के पास जाता है स्क्रीनशॉट

7 mins read
1.1K views
Technical News
November 29, 2024

उत्तर कोरिया की तानाशाही ऐसी है कि अगर आपको इंटरनेट इस्तेमाल करना है तो आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

North Korea Internet Access : इंटरनेट, स्मार्टफोन और AI आज पूरी दुनिया में छाए हुए हैं, लेकिन उत्तर कोरिया के लोग इन सबसे कोसों दूर हैं। 2023 में WIRED ने अपनी रिपोर्ट में उत्तर कोरिया में इंटरनेट एक्सेस के बारे में जानकारी दी थी। इस देश में सेंसरशिप की स्थिति ऐसी है कि किसी भी जानकारी का बाहर आना नामुमकिन है।

लोकल इंटरनेट का इस्तेमाल करना पड़ता है

इस देश में केवल कुछ हजार लोगों को ही पूरी दुनिया में इंट्रानेट एक्सेस मिलता है। इसके अलावा अन्य लोगों के पास डोमेस्टिक इंट्रानेट तक पहुंच है। इस इंटरनेट को Kwangmyong नाम मिला है। यह सरकार द्वारा नियंत्रित एक नेटवर्क है, जिस पर लोगों को सेंसर की गई जानकारी मिलती है।

यहां शिक्षा से लेकर समाचार तक सब कुछ सरकार के नियंत्रण में लोगों तक पहुंचाया जाता है। देश में संचार के साधन भी सीमित हैं। इस इंट्रानेट पर भी लोगों को निगरानी का सामना करना पड़ता है। सरकार लोगों की सभी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखती है।

सब कुछ किया जाता है मॉनिटर

Kwangmyong पर लोगों पर भी नजर रखी जाती है, ताकि उन्हें देश के बाहर से कोई जानकारी न मिल सके। सरकार यह सब अपनी विचारधारा को बनाए रखने के लिए करती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया में लोगों को इंटरनेट एक्सेस करने की अनुमति बहुत मुश्किल से मिलती है। इस प्रक्रिया में पूरा एक दिन लग जाता है। इसके बाद उन्हें एक व्यक्ति के पास बैठाया जाता है, जो उनकी ब्राउजिंग पर नजर रखता है और हर 5 मिनट में उन्हें अनुमति देता है।

हर घंटे सरकार के पास जाता है स्क्रीनशॉट

पिछले कुछ सालों में उत्तर कोरिया में स्मार्टफोन की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी मदद से लोग एक-दूसरे से आसानी से कनेक्ट रह पा रहे हैं। हालांकि, ये डिवाइस सरकार की निगरानी में भी हैं। ये फोन स्क्रीनशॉट लेकर सरकार को भेजते हैं। यानी आप फोन पर जो कुछ भी कर रहे हैं, डिवाइस उसका स्क्रीनशॉट लेकर सरकार को भेज देता है।

इन फोन पर सिर्फ सरकार द्वारा स्वीकृत कंटेंट ही एक्सेस किया जा सकता है। इतना ही नहीं, किसी भी ऐप तक एक्सेस पाने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उत्तर कोरिया में इंटरनेट से लेकर आपकी सोशल लाइफ और फैशन तक हर चीज पर नजर रखी जाती है। ऐसे में आप अंदाजा ही लगा सकते हैं कि वहां लोग किस हालत में रहते हैं।

निगरानी के लिए बैठा व्यक्ति फिंगरप्रिंट के जरिए हर 5 मिनट में इंटरनेट एक्सेस देता है। अगर किसी को एक घंटे से ज्यादा समय के लिए इंटरनेट की जरूरत है तो उसे विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। इसमें दो दिन तक का समय लग सकता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भारत के बाद इस देश ने भी लगाए Google पर गंभीर आरोप

Realme-GT-7-Pro-में-120Hz-रिफ्रेश-रेट
Next Story

Realme GT 7 Pro क्यों खरीदना चाहिए? देखें पूरी डिटेल

Latest from Latest news

Samsung-ने-पेश-किया-नया-Galaxy-XR

Samsung ने पेश किया नया Galaxy XR, जानें इसके फीचर

Samsung AI Headset: Samsung ने अपने नए Galaxy XR हेडसेट को लॉन्च किया है। यह एक AI Native XR डिवाइस है जो AI, एक्सटेंडेड रियलिटी और पावरफुल हार्डवेयर का मेल है। इसका उद्देश्य यूजर्स को सहज और इमर्सिव अनुभव देना है।  Samsung , Google और Qualcomm ने मिलकर Galaxy XR बनाया, जो AI-पावर्ड गेमिंग, 3D कंटेंट और XR ऐप्स के लिए नया अनुभव देता है।  विकास और टेक्नोलॉजी  Galaxy XR को Samsung ने Google और Qualcomm के साथ मिलकर विकसित किया है। यह पहला डिवाइस है जो Android XR प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे गेमिंग, रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल एप्लिकेशन के लिए AI कंपैनियन के रूप में तैयार किया गया है।  उपलब्धता  हेडसेट अब अमेरिका और कोरिया में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह Samsung की उस योजना का हिस्सा है जिसमें AI और XR को मिलाकर डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाया जा रहा है।  मल्टीमॉडल AI  Galaxy XR में Gemini AI शामिल है। यह वॉइस, विजन और जेस्चर के जरिए यूजर्स के साथ सहज बातचीत करता है। यूजर्स आसानी से कंटेंट देख सकते हैं, टास्क मैनेज कर सकते हैं और अपने आस–पास की जानकारी पा सकते हैं। AI के साथ हेडसेट मानव जैसी बातचीत और समझ देता है।  READ MORE: Android पर भी चलेगा Gemini, Google Docs में मिलेगी AI की मदद! 
Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

Diwali 2025: 10,000 रुपये तक के टॉप टेक गिफ्ट्स

दिवाली 2025 के लिए 10,000 रुपये तक के बेस्ट टेक गिफ्ट्स! Realme, Marshall, Noise और और भी कई शानदार गैजेट्स जो म्यूजिक, फिटनेस और स्मार्ट उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।  Diwali tech gifts 2025: दिवाली का त्योहार आ चुका है और यह समय है अपने परिवार और दोस्तों को कुछ खास और मजेदार टेक गिफ्ट्स देकर खुश करने का। हर साल, लोग गिफ्ट्स के लिए बहुत खर्च कर देते हैं, लेकिन इस साल आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए भी शानदार गैजेट्स पा सकते हैं। Amazon पर कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो उपयोगी, मजेदार और स्टाइलिश हैं।  चाहे वह वायरलेस ईयरबड्स हों, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्टवॉच या बजट स्मार्टफोन ये सभी गैजेट्स आपकी दिवाली को और भी मजेदार और यादगार बना सकते हैं। नीचे हमने 10,000 रुपये के भीतर के टॉप गैजेट्स की पूरी लिस्ट बनाई है।  Marshall Minor IV वायरलेस ईयरबड्स  Marshall Minor IV ईयरबड्स में शानदार Marshall साउंड क्वालिटी दी गई है। यह ईयरबड्स 30 घंटे से अधिक का प्लेबैक समय देते हैं, साथ में वाटर रेजिस्टेंस और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है। इनमें टच कंट्रोल, ब्लूटूथ मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी और ऐप के जरिए साउंड कस्टमाइजेशन मिलता है। OTA अपडेट और रिप्लेसेबल पार्ट्स इसे लंबा और टिकाऊ बनाते हैं। यदि आप म्यूजिक और पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं, तो ये ईयरबड्स परफेक्ट हैं।  Titan Celestor AMOLED स्मार्टवॉच  Titan Celestor में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 750 निट्स की ब्राइटनेस और कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं। यह स्मार्टवॉच आउटडोर एक्टिविटी के लिए पूरी तरह फिट है। इसमें GPS, अल्टीमीटर, बैरोमीटर और कॉम्पास जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, BT कॉलिंग, AI वॉइस असिस्टेंट, SOS अलर्ट और 100+ स्पोर्ट्स मोड इसे एडवेंचर और फिटनेस के लिए बढ़िया बनाते हैं। इसकी स्विम मोड, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूल–टोन स्ट्रैप इसे स्टाइलिश भी बनाते हैं।  Realme NARZO 80

Don't Miss