SpaceX

अश्विनी वैष्णव ने भारत में Starlink की एंट्री का किया स्वागत

4 mins read
1.3K views
March 13, 2025

भारत अब तक सैटेलाइट आधारित सैटेलाइट से जुड़ा है और सैटेलाइट फोन के इस्तेमाल पर कड़ा नियंत्रण है।

Starlink in India : Jio और Airtel ने SpaceX के साथ Starlink सैटेलाइट सर्विस के लिए पार्टनरशिप की है, जिसके तहत भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू की जाएगी। इस पार्टनरशिप के ऐलान के बाद आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X पर एक स्टोरी पोस्ट करके Starlink के साथ इस पार्टरनशिप का स्वागत किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था कि Starlink भारत में आपका स्वागत है। यह सेवा दूरदराज के रेलवे प्रोजेक्ट के लिए काफी यूजफुल होगी। हालांकि, कुछ देर बाद मंत्री ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

क्या है Starlink?

Starlink एक सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवा है, जो हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन प्रोवाइड करती है। यह ट्रेडिशनल फाइबर केबल पर डिपेंड नहीं है, जिससे यह सर्विस दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों तक भी आसानी से पहुंच सकती है। इसके अलावा, यह नेचुरल डिजास्टर और खराब मौसम के दौरान भी स्थिर कनेक्टिविटी बनाए रख सकता है।

भारत में अभी भी Starlink को मंजूरी का इंतजार

SpaceX को अभी भी भारत में Starlink सेवा शुरू करने के लिए सरकार के अप्रुवल का इंतजार है, लेकिन अब जब आईटी मंत्री ने पोस्ट किया है, तो ऐसी उम्मीद है कि यह मंजूरी जल्द ही मिल सकती है। हालांकि, यह पोस्ट को डिलीट करने का भी एक संकेत है। भारत अब तक सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी को लेकर अलर्ट रहा है और सैटेलाइट फोन के यूज को सख्ती से कंट्रोल करता है। इससे पहले एलन मस्क ने कई बार Starlink को मंजूरी दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ऐसे में अब स्थिति बदलती दिख रही है।

एलन मस्क अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का हिस्सा बन गए हैं और इससे भारत सरकार का उनके प्रति रवैया भी काफी नरम पड़ सकता है। इसी तरह इलेक्ट्रिक कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी में बदलाव भी Tesla के लिए मुफीद साबित हुआ है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

बिकने जा रही है यह बड़ी कंपनी, फैंस हुए नाराज
Previous Story

बिकने जा रही है यह बड़ी कंपनी, फैंस हुए नाराज

MacBook Air M4
Next Story

iPad Air M3 और MacBook Air M4 समेत इन प्रोडक्ट्स की कीमत जानें

Latest from Latest news

Don't Miss