MacBook Air M4

iPad Air M3 और MacBook Air M4 समेत इन प्रोडक्ट्स की कीमत जानें

4 mins read
973 views
March 13, 2025

Apple के iPad Air M3, iPad A16, MacBook Air M4 और Mac Studio की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। इन प्रोडक्ट को Apple के शॉपिंग स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Apple Product : Apple के iPad Air M3, iPad A16, MacBook Air M4 और Mac Studio की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। बता दें कि इन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया था। एंट्री-लेवल iPad A16 को छोड़कर ये सभी प्रोडक्ट Apple इंटेलिजेंस फीचर को सपोर्ट करते हैं। आइए इन प्रोडक्ट की कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPad A16 से है सबसे किफायती प्रोडक्ट

जिन प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू हुई है, उनमें iPad A16 सबसे सस्ता है।128GB स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट को 34,900 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि iPad Air की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है। यह आपको ब्लू, पर्पल, स्टारलाइट और स्पेस ग्रे कलर में मौजूद है। वहीं, iPad A16 ब्लू, पिंक, येलो और सिल्वर कलर में मिलेगा। iPad A16 में 11 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। यह Apple Pencil और Magic Keyboard को सपोर्ट करता है। वहीं, यह A16 चिपसेट से लैस है। iPad Air M3 चिपसेट से लैस है, जो M1 के मुकाबले दोगुना परफॉर्मेंस देता है। इसकी वजह से इस पर कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग समेत सभी काम आसानी से और तेजी से किए जा सकते हैं।

MacBook Air M4 और Mac Studio की कीमत

MacBook Air M4 की कीमत 99,900 रुपये से शुरू होती है। M4 चिपसेट के कारण MacBook एयर में मल्टीटास्किंग, फोटो और वीडियो एडिटिंग जैसे काम पहले से ज्यादा तेज होंगे। नए MacBook एयर मॉडल्स में 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा है। यह वीडियो कॉल के दौरान यूजर को फ्रेम में रखने के लिए कैमरे को अपने आप एडजस्ट कर लेता है। Mac Studio भारत में कंपनी की सबसे महंगी पेशकश है। M3 अल्ट्रा के साथ फुली लोडेड Mac Studio की कीमत 14,39,900 रुपये रखी गई है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SpaceX
Previous Story

अश्विनी वैष्णव ने भारत में Starlink की एंट्री का किया स्वागत

elon musk
Next Story

भारत में कितनी होगी Starlink इंटरनेट की स्पीड और कीमत

Latest from Gadgets

Don't Miss