Elon Musk

Jio ने SpaceX से मिलाया हाथ, जल्द शुरू होगी Starlink सेवा

5 mins read
1.3K views
March 12, 2025

Jio ने SpaceX के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके तहत Jio भारत में Starlink इंटरनेट सेवाएं उपलब्ध कराने पर काम करेगी।

Jio vs SpaceX : Jio ने एलन मस्क की SpaceX के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है, जिसके तहत Jio भारत में Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विश को पेश करेगी। 11 मार्च को इससे पहले Airtel ने भी SpaceX के साथ इसी तरह की पार्टनरशिप की घोषणा की थी। Starlink ने भारत में अपनी सेवा शुरू करने के लिए आवेदन किया है और उम्मीद है कि कंपनी को जल्द ही हरी झंडी मिल सकती है।

Starlink को मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगी सर्विस

Starlink को भारत में मंजूरी मिलने के बाद Jio या Airtel मस्क की कंपनी की सर्विस शुरू कर सकेंगे। हालिया पार्टनरशिप के तहत Jio और Starlink भारत में अपनी सेवाओं के विस्तार के लिए एक-दूसरे की हेल्प करेंगे। Airtel की तरह Jio भी अपने रिटेल और ऑनलाइन स्टोर में Starlink के प्रोडक्ट मौजूद कराएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio के फिजिकल स्टोर में Starlink के उपकरण मौजूद होंगे और कंपनी कस्टमर सर्विस इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन के लिए कस्टमर सर्विस भी देगी।

कंपनी ने क्या कहा

Reliance Jio ग्रुप के CEO मैथ्यू ओमन ने इसको लेकर कहा कि हर भारतीय को किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच प्रदान करना Jio की प्राथमिकता रही है। SpaceX के साथ पार्टनरशिप में Starlink सेवाओं को भारत में लाना कंपनी की कमिटमेंट को दिखाता है। Starlink को Jio के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में इंटीग्रेट करके कंपनी अपनी पहुंच और विश्वास बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

Airtel और Spacex के बीच भी समझौता

Airtel ने 11 मार्च को SpaceX के साथ अपने समझौते की जानकारी दी थी, जिसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और दूरदराज के इलाकों में Starlink की सेवाएं मुहैया कराएंगी। Starlink की टेक्नोलॉजी को Airtel के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में भी इंटीग्रेट किया जा सकता है। Starlink पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजे गए सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराती है। यह कंपनी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई देशों में अपनी सेवाएं दे रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

elon musk
Previous Story

Grok AI: X पर रिप्लाई में भी काम करेगा Grok

AI shoes price
Next Story

AI ने डिजाइन किया दुनिया का पहला जूता, जानें कीमत

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss